Wednesday, October 7, 2026
Home Chhattisgarh कवर्धा में हैवानियत की हद पार : घर के बाहर सो रहे...

कवर्धा में हैवानियत की हद पार : घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया…

कवर्धा। जिले के सिंघनपुरी गांव में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। बामी इलाके में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग को बीती रात अज्ञात हमलावर ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। मृतक की पहचान झड़ी साहू के रूप में हुई है, जो रोज की तरह अपने घर के बाहर सो रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात के अंधेरे में किसी ने बुजुर्ग पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी और फरार हो गया। जलते हुए बुजुर्ग को देखकर जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। गांव वालों की मांग है कि जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी हो और उसे कड़ी सजा दी जाए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here