Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh CG news : घरघोड़ा में महिला मंडली ने नवरात्रि पर किया ‘सिंदूर...

CG news : घरघोड़ा में महिला मंडली ने नवरात्रि पर किया ‘सिंदूर खेला’ का आयोजन

0
331

गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा । कोलकाता की तर्ज पर ब्लॉक कॉलोनी घरघोड़ा में नवरात्रि के अवसर पर महिला मंडली ने सिंदूर खेला की भव्य रस्म निभाई। इस दौरान मां दुर्गा का सिंगार किया गया और उन्हें सिंदूर चढ़ाकर शुभकामनाएं दी गईं।

इस परंपरा में विवाहित महिलाएं पान के पत्ते से मां दुर्गा के माथे और मांग पर सिंदूर लगाती हैं, जो उनके सुखी वैवाहिक जीवन और पति की लंबी उम्र की कामना का प्रतीक है। इसके बाद महिलाएं आपस में सिंदूर लगाकर एक-दूसरे को आशीर्वाद देती हैं और मां दुर्गा को मिठाई खिलाकर विदाई देती हैं।

Read More : CG News : रायपुर में धरना आज : धरने की चेतावनी को धरातल पर उतारेंगे ननकीराम कंवर, सरकार पर जोरदार चेतावनी

सिंदूर खेला की रस्म में नजर उतारना भी शामिल है, जो मायके से ससुराल जाने वाली महिलाओं के लिए आशीर्वाद का प्रतीक माना जाता है। इस आयोजन का उद्देश्य सुखी वैवाहिक जीवन, प्रेम और सामाजिक एकता का संदेश देना है और यह दुर्गा पूजा उत्सव का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Share The News
Previous articleMP BREAKING : Coldrif कफ सिरप बैन, 9 बच्चों की मौत के बाद सीएम मोहन यादव ने कही सख्त कार्रवाई की बात
Next articleChetakpuri Road : ग्वालियर में सख्त कार्रवाई, महल रोड धंसाव जिम्मेदार अधिकारी निलंबित
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here