CG NEWS : बचेली में टकराव: नगर पालिका ने एनएमडीसी के निर्माण कार्य पर लगाई रोक

Sanjay Sahu

CG NEWS : फकरे आलम खान/बचेली। बचेली नगर पालिका ने एनएमडीसी के सुभाष नगर स्थित निर्माण कार्य पर बड़ी कार्रवाई करते हुए काम रुकवा दिया। बताया जा रहा है कि जिन भवनों का निर्माण कार्य 6–7 वर्षों से वन विभाग की अनुमति के अभाव में रुका हुआ था, उन्हें हाल ही में फॉरेस्ट विभाग से एनओसी मिलने के बाद दोबारा शुरू किया गया था। निर्माण कार्य शुरू होते ही नगर पालिका की टीम प्रमुख इंजीनियर संतोष नेगी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और नोटिस जारी कर काम बंद करा दिया।

CG NEWS : नगर पालिका का कहना है कि एनएमडीसी सहयोग नहीं कर रही है। नगर पालिका के अनुसार, शहर का कचरा डंप करने में दिक्कत आ रही है। पहले जिस स्थान पर एनएमडीसी का कचरा डंप और डिस्पोज किया जाता था, वहीं नगर पालिका का कचरा भी डाला जा रहा था, लेकिन अब एनएमडीसी ने इसकी अनुमति देने से मना कर दिया है।

CG NEWS : इसी विवाद के चलते नगर पालिका ने कड़ा रुख अपनाते हुए निर्माण कार्य रोकने की चेतावनी दी और आवश्यक अनुमति (एनओसी) की प्रक्रिया पूरी करने की बात कही है। फिलहाल मामले में आगे क्या निर्णय होता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *