CG News : डीएवी बचेली में बवाल : प्राचार्य चेतना शर्मा के खिलाफ शिक्षक धरने पर, मानसिक प्रताड़ना का आरोप

0
464

फकरे आलम खान/बचेली: मंगलवार को एनएमडीसी परिसर में स्थित डीएव्ही स्कूल के शिक्षकों ने प्राचार्य चेतना शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए स्कूल प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया। शिक्षकों का आरोप है कि प्राचार्य उन्हें लगातार मानसिक प्रताड़ना देती हैं, स्कूल और बाहर अपमानित करती हैं, 24 घंटे काम का दबाव बनाती हैं और निजी काम भी करवाती हैं।

शिक्षकों ने इससे पहले भी एनएमडीसी प्रबंधन को लिखित शिकायत की थी, लेकिन उसे गंभीरता से नहीं लिया गया।

विवाद के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पालक और एनएमडीसी अधिकारी स्कूल पहुंचे। नगर पालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल और उपाध्यक्ष सतीश प्रेमचंदानी ने प्राचार्य का पक्ष जानने की कोशिश की, लेकिन प्राचार्य ने डिप्रेशन का हवाला देते हुए बात करने से इनकार कर दिया।

जनप्रतिनिधियों ने शिक्षकों की मांग को सही ठहराते हुए प्राचार्य को तत्काल हटाने की सिफारिश की।

एनएमडीसी अधिकारियों ने बताया कि डीएव्ही के रीजनल डायरेक्टर से बातचीत कर प्राचार्य को हटाने की सिफारिश की जा चुकी है। निर्णय तक प्राचार्य छुट्टी पर रहेंगी।

प्राचार्य चेतना शर्मा पिछले 5 वर्षों से डीएव्ही स्कूल बचेली में पदस्थ हैं। पदस्थापना के बाद से उनके खिलाफ शिक्षकों के शोषण, पालकों से दुर्व्यवहार और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ के आरोप लगते रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here