Bhopal : बीएमएचआरसी में नर्सिंग छात्रा की मौत, प्रभारी निदेशक मनीषा श्रीवास्तव पर लापरवाही का आरोप

VIKASH KHALKHO

भोपाल: भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (BMHRC) में प्रथम वर्ष की नर्सिंग छात्रा की मौत ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। मृत छात्रा की मौत का कारण अस्पताल प्रशासन और प्रभारी निदेशक डॉ. मनीषा श्रीवास्तव की कथित गंभीर लापरवाही बताई जा रही है।

छात्राओं और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

Read News : CG News : कृष्णा पब्लिक स्कूल आरंग के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी का केस दर्ज

मुख्य आरोप:

  • छात्रा की तबियत खराब होने के बावजूद उसे क्लिनिकल ड्यूटी करने के लिए बाध्य किया गया।

  • गंभीर हालत में उचित इलाज न देने के बजाय छात्रा को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया।

  • हॉस्टल में दूषित पानी और खराब सफाई की स्थिति बनी हुई थी।

  • प्रभारी निदेशक मनीषा श्रीवास्तव पर अस्पताल के संचालन में अनियमितताओं और निजी हितों को प्राथमिकता देने का आरोप।

Read News : CG News : कृष्णा पब्लिक स्कूल आरंग के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी का केस दर्ज

एनएसयूआई की मांगें:

  1. प्रभारी निदेशक मनीषा श्रीवास्तव को तत्काल हटाया जाए।

  2. छात्रा की मौत की उच्च-स्तरीय और निष्पक्ष जांच की जाए।

  3. दोषियों पर सख्त कार्रवाई और छात्रा के परिजनों को उचित मुआवज़ा दिया जाए।

  4. नर्सिंग छात्रों के लिए सुरक्षित और स्वास्थ्य-सुविधाओं युक्त वातावरण सुनिश्चित किया जाए।

एनएसयूआई ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार और संबंधित प्राधिकरण तत्काल कार्रवाई नहीं करते हैं, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *