HomeBusinessUP Budget : योगी सरकार ने पेश किया 9.12 लाख करोड़ का...

UP Budget : योगी सरकार ने पेश किया 9.12 लाख करोड़ का सबसे बड़ा बजट, जानें जनता के लिए ‘बाबा’ के पिटारे में क्या-क्या

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : उत्तर प्रदेश में बुधवार को योगी सरकार का बजट 2026 पेश किया गया, जो सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम और अब तक का सबसे बड़ा बजट है। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 9.12 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश करते हुए महिलाओं, युवाओं और किसानों को केंद्र में रखने की बात कही।

बजट आकार में 12.9% की बढ़ोतरी

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बजट आकार में 12.9 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है।
सरकार के मुताबिक:

  • 2016-17 में प्रति व्यक्ति आय: ₹54,564

  • वर्तमान प्रति व्यक्ति आय: ₹1,09,844 (लगभग दोगुनी)

  • 2025-26 अनुमान: ₹1,20,000 से अधिक

साथ ही एसडीजी इंडिया इंडेक्स में उत्तर प्रदेश की रैंकिंग बेहतर होने का दावा किया गया है।

किस सेक्टर को कितना मिला?

  • पूंजीगत व्यय: 19.5%

  • शिक्षा: 12.4%

  • कृषि व संबद्ध सेवाएं: 9%

  • स्वास्थ्य: 6%

इन प्रावधानों से बुनियादी ढांचे, मानव संसाधन विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

पुलिस और अग्निशमन विभाग को बड़ा आवंटन

सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार ने:

  • पुलिस अनावासीय भवन निर्माण: ₹1374 करोड़

  • पुलिस आवासीय भवन निर्माण: ₹1243 करोड़

  • अग्निशमन विभाग भवन निर्माण: ₹200 करोड़

सरकार का दावा है कि 2016 के मुकाबले अपराध दर में कमी आई है और सुरक्षा तंत्र को और मजबूत किया जाएगा।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here