Sunday, May 17, 2026
35.1 C
Raipur

Tonhi harassment : जशपुर में खाकी पर कलंक : रायपुर क्राइम ब्रांच के ASI समेत 8 गिरफ्तार, महिला को ‘टोनही’ बताकर किया प्रताड़ित

Tonhi harassment : जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से अंधविश्वास और टोनही प्रताड़ना का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रायपुर क्राइम ब्रांच में पदस्थ एक सहायक उप निरीक्षक (ASI) की पत्नी की मौत के बाद, उसके परिजनों ने मृतका को ‘जिंदा’ करने के अंधविश्वास में तंत्र-मंत्र का सहारा लिया। इस दौरान, बैगाओं के कहने पर एक निर्दोष महिला को ‘टोनही’ (जादू-टोना करने वाली) बताकर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई और उसे श्मशान ले जाने का प्रयास किया गया।

Read More : Jiwaji University : जेयू से संबद्ध 74 कॉलेजों पर संकट, नियमों का पालन न करने पर रद्द होगी मान्यता; छात्रों के भविष्य पर खतरा

रायपुर में पदस्थ ASI ने कराई तंत्र-मंत्र की क्रिया

यह घटना जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र के ग्राम भिंजपुर की है। पुलिस जांच में यह सामने आया कि रायपुर क्राइम ब्रांच में पदस्थ ASI फूलचंद भगत की पत्नी सुनीता भगत की मौत 30 अक्टूबर 2025 को रायपुर के एक अस्पताल में हो गई थी। इसके बाद कुछ बैगाओं ने ASI और उसके परिवार को यह कहकर भ्रमित किया कि वे मृतका को “जिंदा” कर सकते हैं।

Tonhi harassment : अंधविश्वास में आकर ASI ने उन बैगाओं को अपने गांव भिंजपुर बुलाया। वहां, श्मशान घाट पर तंत्र-मंत्र की क्रिया की गई। इसी क्रिया के दौरान बैगाओं ने मृतका सुनीता भगत की मौत का कारण गांव की एक महिला फौसी बाई के जादू-टोने को बताया।

टोनही बताकर महिला को घसीटा और पीटा

बैगाओं की बात पर यकीन कर, आरोपी फूलचंद भगत ने अपने रिश्तेदारों गायत्री भगत, विष्णु भगत, अनीता भगत, रमेश भगत, ललिता भगत, अंजना मिंज और तेलेस्फोर मिंज के साथ मिलकर पीड़िता फौसी बाई के घर पर हमला कर दिया। उन्होंने पीड़िता को ‘टोनही’ कहकर गालियां दीं, उसके बाल पकड़े और बेरहमी से घसीटा। वे जबरन पीड़िता को श्मशान की ओर ले जाने की कोशिश करने लगे। शोर सुनकर महिला के बेटे और बेटी ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह उसकी जान बचाई।

Jashpur Tantra-Mantra CaseRead More : Jashpur News : पत्थलगांव : रोजगार सहायक ने डकार लिए लाखों रुपए, कार्रवाई के नाम पर शून्य! पंचायत में मचा हड़कंप

ASI समेत 8 आरोपी गिरफ्तार, दो बैगा फरार

पीड़िता फौसी बाई की शिकायत पर दुलदुला पुलिस ने इस गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने तुरंत ASI फूलचंद भगत समेत सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में शामिल दो मुख्य बैगा अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(2) सहित टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम की धारा 4 व 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जशपुर के एसएसपी शशि मोहन सिंह ने इस घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि किसी को टोनही कहना केवल अंधविश्वास नहीं, बल्कि एक गंभीर अपराध है। उन्होंने जिले के लोगों से अपील की है कि वे अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र से दूर रहें और चेतावनी दी कि किसी भी महिला या व्यक्ति को प्रताड़ित करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories