Tuesday, March 3, 2026
35 C
Raipur

Trade War : ट्रेड वॉर की गर्मी से तपेगा शेयर बाजार! 100% टैरिफ समेत 3 बड़े झटके कल से असर दिखाएंगे

नई दिल्ली। बीते सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 1,293 अंक यानी 1.59% की बढ़त में रहा और निफ्टी ने भी मजबूती दिखाई। टाटा ग्रुप की टीसीएस, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस और एसबीआई जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयरों ने बाजार में जोश बनाए रखा। कुल मिलाकर 8 प्रमुख कंपनियों के मार्केट कैप में लगभग 1.94 लाख करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज की गई।

लेकिन अब माहौल बदल सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन से आयातित सामानों पर 100% टैरिफ लगाने के ऐलान के बाद वैश्विक बाजारों में तनाव बढ़ गया है। ट्रंप ने शुक्रवार रात “ट्रुथ सोशल” पर चीन पर आक्रामक ट्रेड नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि 1 नवंबर से अमेरिका चीन पर पूरा टैरिफ लगाएगा। इसके जवाब में चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि “चीन लड़ना नहीं चाहता, लेकिन जरूरत पड़ी तो पीछे भी नहीं हटेगा।”

Read More : Balrampur News : तलाश में भटकता रहा पति, सुबह बांध में मिली लापता पत्नी और बेटी की लाशें…

इस टैरिफ वॉर का असर अमेरिकी बाजारों पर तुरंत दिखा। शुक्रवार को नैस्डैक 3.56%, एसएंडपी-500 2.71% और डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 1.90% तक गिर गया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यही पहला फैक्टर होगा, जो सोमवार से भारतीय बाजार पर दबाव डाल सकता है। निवेशकों की भावना कमजोर होने और विदेशी फंड्स की निकासी की आशंका के चलते उभरते बाजारों के शेयर और करेंसी पर असर दिखेगा।

दूसरा बड़ा फैक्टर है — कॉर्पोरेट रिजल्ट सीजन। आने वाले हफ्ते में एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, विप्रो और अन्य दिग्गज कंपनियां अपने दूसरी तिमाही (Q2) के नतीजे पेश करेंगी। अगर नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे, तो बाजार को सपोर्ट मिल सकता है, अन्यथा मुनाफावसूली की लहर दिख सकती है।

Read More : bombardment : कंधार और दूसरे शहरों में बमबारी : अफगानिस्तान के अटैक से बौखलाया पाकिस्तान, सीमा पर फिर बढ़ा तनाव

तीसरा अहम फैक्टर है — महंगाई के आंकड़े। सरकार की ओर से 13 अक्टूबर को खुदरा महंगाई (CPI) और 14 अक्टूबर को थोक महंगाई (WPI) के आंकड़े जारी किए जाएंगे। यदि महंगाई दर उम्मीद से अधिक रही, तो रिजर्व बैंक के ब्याज दरों को लेकर रुख पर असर पड़ेगा, जिससे बाजार में अस्थिरता बढ़ सकती है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाला सप्ताह “वोलाटाइल” रह सकता है। अमेरिकी-चीनी तनाव, घरेलू तिमाही नतीजे और महंगाई के आंकड़े मिलकर बाजार की दिशा तय करेंगे। निवेशकों को सतर्क रहने और सेक्टर-विशिष्ट रणनीति अपनाने की सलाह दी जा रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

डिजिटल दुनिया में PM मोदी का जलवा! YouTube पर हुए 3 करोड़ सब्सक्राइबर, बनाया विश्व रिकॉर्ड

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल दुनिया...

C.G News : होलिका दहन की रात दुर्ग में सनसनी, चाचा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : दुर्ग जिले के जामुल थाना...

Related Articles

Popular Categories