Friday, September 4, 2026
Home National Air India Rescue Dubai 2026 : मिशन एयर इंडिया: दुबई में फँसे...

Air India Rescue Dubai 2026 : मिशन एयर इंडिया: दुबई में फँसे 100 से अधिक भारतीयों की वतन वापसी, दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा विशेष विमान

Air India Rescue Dubai 2026 : नई दिल्ली (03 मार्च 2026): खाड़ी देशों में ईरान और इज़राइल के बीच जारी युद्ध जैसे हालातों के बीच फँसे भारतीयों को वापस लाने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार दोपहर करीब 12:50 बजे एयर इंडिया का तीसरा विशेष विमान दुबई से 100 से अधिक यात्रियों को लेकर दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (टर्मिनल 3) पर उतरा। लौटकर आए यात्रियों ने दुबई और अबू धाबी हवाई अड्डों पर मची अफरातफरी और डर के साये में बिताए घंटों का अनुभव साझा किया।Israel-Iran conflict: Flight carrying 310 Indians from Iran lands in New  Delhi, 827 evacuated so far | Today News

अचानक रद्द हुई उड़ानें और ‘बेसमेंट’ में शिफ्ट हुए मेहमान नोएडा निवासी अरविंद अपनी पत्नी और 4 साल के बेटे के साथ छुट्टियाँ मनाने दुबई गए थे। उन्होंने बताया, “हमारी 28 फरवरी की फ्लाइट आखिरी वक्त पर रद्द कर दी गई। हमें फोन पर लगातार ‘अंदर रहने’ के अलर्ट मिल रहे थे। एयर इंडिया ने सोमवार रात 10 बजे हमें सूचना दी कि सुबह फ्लाइट की 50-55% संभावना है, और हमने जोखिम लेने का फैसला किया।” दिल्ली के एक अन्य युवक ने बताया कि पाम जुमेराह (Palm Jumeirah) जैसे इलाकों में स्थिति तनावपूर्ण है और कुछ होटलों में सुरक्षा के लिहाज से मेहमानों को कमरों से हटाकर बेसमेंट में शिफ्ट किया गया है।Arab gulf states brace for fallout from Israel's attack on Iran - The  Washington Post

हवाई अड्डों पर सायरन और सन्नाटा मुंबई के फाइनेंस सेक्टर में काम करने वाले हार्दिक दोषी ने बताया कि वे कंपनी ट्रिप पर गए थे, लेकिन वहां का माहौल अचानक बदल गया। अबू धाबी एयरपोर्ट पर मंगलवार तड़के लगातार सायरन बज रहे थे और अजीब सा सन्नाटा पसरा था। फ्लाइट्स रद्द होने के बाद यात्रियों के बीच भारी भ्रम की स्थिति थी, लेकिन एयर इंडिया के इस ‘कोवर्ट’ रेस्क्यू ऑपरेशन ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

परिजनों की चिंता ने बुलाया वापस दुबई में पिछले एक साल से काम कर रहे 22 वर्षीय एक युवक ने बताया कि हालांकि स्थिति वैसी नहीं है जैसी विजुअल्स में दिख रही है, लेकिन भारत में रह रहे माता-पिता के डर और चिंता को देखते हुए उसने वापस आने का फैसला किया। हवाई अड्डे पर उतरते ही कई यात्रियों ने अपने परिजनों को गले लगाया और इस सुरक्षित वापसी के लिए भारत सरकार और एयर इंडिया का आभार व्यक्त किया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here