Surajpur News : तहसील कार्यालय में जमीन विवाद को लेकर पिता-पुत्र की पिटाई, CCTV में कैद हुई घटना

0
126
Surajpur News
Surajpur News

Surajpur News : सूरजपुर: सूरजपुर जिले के भटगांव तहसील कार्यालय में जमीन विवाद के चलते मारपीट की एक घटना सामने आई है। इसमें आधा दर्जन लोगों ने एक व्यक्ति और उसके बेटे की पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Surajpur News : मामला चुनगड़ी निवासी रामशरण सारथी और भटगांव निवासी रवि गुप्ता के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। आरोप है कि रामशरण और उसके साथियों ने तहसील परिसर में रवि गुप्ता और उसके बेटे पर हमला कर दिया, जिससे दोनों को हल्की चोटें आई हैं।

Surajpur News : घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तहसील परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here