Wednesday, May 13, 2026
28.1 C
Raipur

IPS officer B Dayanand : कमिश्नर बी दयानंद के निलंबन से मचा सियासी भूचाल, BJP समेत कई दलों ने जताया विरोध, कौन हैं IPS अधिकारी

IPS officer B Dayanand : आईपीएल में आरसीबी की जीत के बाद बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुए जश्न के दौरान मची भगदड़ में कम से कम 11 लोगों की जान चली गई। इस दर्दनाक घटना के बाद कर्नाटक सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर बी दयानंद को निलंबित कर दिया। लेकिन सरकार के इस कदम पर अब कई राजनीतिक दलों और आम लोगों की तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

IPS officer B Dayanand : सोशल मीडिया पर #IStandWithBDayanand ट्रेंड कर रहा है। लोग बी दयानंद के समर्थन में खुलकर सामने आ रहे हैं और उनकी बहाली की मांग कर रहे हैं। कई लोगों ने उन्हें एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी बताया है। वहीं, बीजेपी और जनता दल (सेक्युलर) समेत कई दलों ने भी कर्नाटक सरकार के इस फैसले की आलोचना की है।

IPS officer B Dayanand : सूत्रों के अनुसार, कमिश्नर बी दयानंद ने पहले ही सरकार को सुझाव दिया था कि जश्न का आयोजन रविवार को किया जाए ताकि सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर बेहतर इंतजाम किए जा सकें। लेकिन उनकी सलाह को नजरअंदाज कर दिया गया।

IPS officer B Dayanand : पुलिस विभाग में भी इस फैसले को लेकर असंतोष दिखा। कई पुलिसकर्मी काला बैंड पहनकर ड्यूटी पर नजर आए। रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी भास्कर राव ने सरकार की कार्रवाई को जल्दबाजी में लिया गया फैसला बताया और इसे पुलिस बल के लिए “काला दिन” करार दिया। उन्होंने इस घटना के लिए राज्य के उपमुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया।

IPS officer B Dayanand : राजनीतिक विरोध के बीच कर्नाटक बीजेपी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पहली बार है जब एक ईमानदार अधिकारी को बलि का बकरा बनाया गया है। जेडीएस ने भी सरकार पर हमला करते हुए उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से इस्तीफे की मांग की है।

IPS officer B Dayanand : बी दयानंद कौन हैं?

IPS officer B Dayanand : बी दयानंद का जन्म 19 मार्च 1967 को कर्नाटक में हुआ था। 1995 में उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा पास की और आईपीएस के रूप में सेवा शुरू की। अपने करियर में उन्होंने कई अहम पदों पर जिम्मेदारी निभाई। 30 मई 2023 को उन्हें बेंगलुरु का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया था। उनके नेतृत्व को लेकर आमतौर पर सकारात्मक छवि रही है, जिसे देखते हुए उनके निलंबन पर लोग सवाल उठा रहे हैं।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Tamannaah Bhatia :“बाबा बुलाते हैं तभी आना होता है”...महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुईं तमन्ना भाटिया

Tamannaah Bhatia :“बाबा बुलाते हैं तभी आना होता है”...महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुईं तमन्ना भाटिया

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें TodayNews  IndiaNews

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें TodayNews IndiaNews

PM Modi :  PM मोदी ने क्यों की सोना न खरीदने की अपील? जानिए क्या बोले व्यापारी

PM Modi : PM मोदी ने क्यों की सोना न खरीदने की अपील? जानिए क्या बोले व्यापारी

Wedding Scam: लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम ऐसे देते थे वारदात को अंजाम..

Wedding Scam: लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम ऐसे देते थे वारदात को अंजाम..

Latest YouTube Shorts

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

पुलिस पर ही लूट के आरोप!  पूर्व SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस

पुलिस पर ही लूट के आरोप! पूर्व SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस

झोला भरके खरीदारी करनी है तो पहुंच जाइए... यहां मिलते हैं सबसे सस्ते कपड़े

झोला भरके खरीदारी करनी है तो पहुंच जाइए... यहां मिलते हैं सबसे सस्ते कपड़े

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

पेपर लीक के खिलाफ NSUI का हल्लाबोल, कॉलेज गेट बना प्रदर्शन स्थल

neet-paper-leak-protest: NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली...

पहले वायरल हुआ आदेश, फिर उठे सवाल… अब आधिकारिक नियुक्ति से खत्म हुआ सस्पेंस…

sda-chairman-virendra-goyal: सिंगरौली विकास प्राधिकरण (SDA) अध्यक्ष पद को लेकर...

Related Articles

Popular Categories