Indore Crime : मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

0
123
Indore Crime
Indore Crime

Indore Crime : इंदौर: इंदौर के पलासिया इलाके में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से देसी पिस्टल की नोंक पर लूट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए थे वृद्ध महिला को देखकर लूट की घटना को अंजाम दिया था आरोपियों से लूटी गई चैन एक पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

Indore Crime : पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए विजयनगर थाना क्षेत्र के एसीपी तुषार सिंह ने बताया कि गुरुवार को एक वृद्ध महिला सुबह मॉर्निंग वॉक करने निकली थी तभी बुलेट से दो अज्ञात आरोपियों ने खुद को नगर निगम का सफाई कर्मी बताते हुए महिला को सुनसान वाले इलाके में लेकर गए और इस दौरान उनके गले से सोने की चेन खींचकर भाग गए।

Indore Crime : घटना के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई जिसमें आरोपी बुलेट से भागते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि महिला से चैन चीन झपटी और पिस्टल अड़ाने के दौरान पिस्टल की मैगजीन मौके पर ही गिर गई जिसमें छह राउंड कारतूस भी भरे हुए थे। इस मामले में पुलिस ने सक्रीयता दिखाई और बंगाली कॉलोनी, तिलक नगर रोड उर आसपास के इलाकों में आरोपियों के हुलिए भेजे जहां मुखबिर की सूचना के बाद दोनों ही आरोपी बंगाली कॉलोनी के पास बुलेट से भागते हुए मिल गए।

Indore Crime : इस दौरान जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने बुलेट पलटाई और तेजी से भागने लगे जिसके चलते बुलेट अनियंत्रित हो गई और दोनों ही आरोपियों के हाथ उर पैर में चोट आई है जहां पुलिस ने दोनों का उपचार करवाया है। आरोपियों के नाम मिथुन उर विशाल हैं और पिस्टल मिथुन बड़वाह के सिगलीगरों से खरीदकर लाया था, और बायपास पर एक ढाबा संचालित करता है। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को कोर्ट पेश किया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here