घरघोड़ा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना वर्ष के रजत जयंती अवसर पर शासन के निर्देशानुसार प्रदेशभर के विद्यालयों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कन्या पूर्व माध्यमिक शाला घरघोड़ा में “मेरे सपनों का स्कूल” विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विजय पंडा ने किया। प्राचार्य हरीशचंद्र बेहरा एवं प्रधानपाठक अखिलेश मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विचार निबंध एवं वाचन के माध्यम से प्रस्तुत किए।
Read News : Warning to Europe : भारत पर टैरिफ के बाद यूरोप पर ट्रंप का दबाव, बोले– चीन को भी आर्थिक झटका देना होगा
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं ने अपने सपनों के विद्यालय की परिकल्पना करते हुए शब्द विस्तार, लेखन क्षमता और भाषायी कौशल का परिचय दिया। छात्राओं के उत्साह से राज्य स्थापना की रजत जयंती के प्रति उनकी खुशी भी झलक रही थी।
Read News : Bihar-Bidi : गालीकांड के बाद नया विवाद : ‘बिहार-बीड़ी’ पोस्ट पर कांग्रेस घिरी, BJP ने लगाया अपमान का आरोप
कार्यक्रम को सफल बनाने में ज्योति मैडम, निवेदिता सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने अहम भूमिका निभाई। समापन दिवस पर प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई, जिससे उनका उत्साह और बढ़ गया।













