‘रोजा’ फेम एक्ट्रेस मधु की बेटियां हुईं बड़ी, खूबसूरती देख फैंस बोले- बनेंगी सुपरस्टार

‘रोजा’ फेम : नई दिल्ली : 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री मधु, जिन्होंने अजय देवगन के साथ फिल्म ‘फूल और कांटे’ से अपने करियर की शुरुआत की थी, एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी जुड़वां बेटियां अमेया और किआ शाह हैं, जिनकी खूबसूरती सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

Latest and Breaking News on NDTVमधु, जो आज 55 साल की हैं और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं, अक्सर अपनी बेटियों के साथ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं। उनके लेटेस्ट पोस्ट में दोनों बेटियां बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, जिसे देखकर फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स तो यह भी कह रहे हैं कि दोनों अपनी नानी हेमा मालिनी की तरह सुपरस्टार बन सकती हैं।

Latest and Breaking News on NDTVमधु की बेटियां, अमेया और किआ, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी ग्लैमरस लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। उनकी तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं।

Latest and Breaking News on NDTVनिजी और पेशेवर जीवन:

Latest and Breaking News on NDTVमधु रिश्ते में बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला की देवरानी लगती हैं, क्योंकि जूही के पति और मधु के पति चचेरे भाई हैं।

Latest and Breaking News on NDTVमधु की बुआ हिंदी सिनेमा की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी हैं।

Latest and Breaking News on NDTVमधु आज भी अपनी फिटनेस पर खास ध्यान देती हैं और अक्सर वर्कआउट वीडियो शेयर करती हैं।

Latest and Breaking News on NDTVउनके वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह आखिरी बार 2024 में आई हिंदी फिल्म ‘कर्तम भुगतम’ में नजर आई थीं। उनकी अन्य हिट फिल्मों में ‘दिलजले’, ‘नीलगिरी’, ‘जेंटलमैन’ और ‘एलान’ शामिल हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories