Thursday, April 2, 2026
29.1 C
Raipur

Rewa Thhela Vyavsayi Death Case : मारपीट में घायल ठेला व्यवसायी की मौत के बाद अस्पताल में बवाल…

Rewa Thhela Vyavsayi Death Case : रीवा। संजय गांधी अस्पताल में शुक्रवार सुबह उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया जब करहिया मंडी में मारपीट में घायल हुए ठेला व्यवसायी अखिलेश साहू की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजन आक्रोशित हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने का आरोप लगाते हुए अस्पताल चौराहे पर जाम लगा दिया।

Rewa Thhela Vyavsayi Death Case : क्या है पूरा मामला?
9 नवंबर को चौरहटा थाना क्षेत्र के करहिया मंडी में चाट का ठेला लगाने वाले अखिलेश साहू पर कथित तौर पर राजा सोंधिया और उसके साथियों ने व्यावसायिक रंजिश में हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल अखिलेश को तुरंत संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।

READ MORE : Rewa Vindhya Academy Controversy : घटना के 5 दिन बाद प्रबंधन का पलटवार, गलती मानने की जगह अभिभावक पर लगाया आरोप…

अस्पताल में तनाव, परिजनों का हंगामा
मौत की खबर मिलते ही परिजन भड़क गए और अस्पताल चौराहा जाम कर दिया। घटना की सूचना पर कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह भी पहुंचीं और परिजनों से चर्चा की।

पुलिस का आश्वासन
एएसपी आरती सिंह ने परिजनों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि मृतक परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही मारपीट के दौरान मृतक को धमकी देने वालों को भी जांच में शामिल कर आरोपी बनाया जाएगा।

READ MORE : rewa news : विंध्या एकेडमी विवाद: स्कूल प्रबंधन ने मासूम पर लगाया पिता की मारपीट का आरोप

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories