Rewa Vindhya Academy Controversy : घटना के 5 दिन बाद प्रबंधन का पलटवार, गलती मानने की जगह अभिभावक पर लगाया आरोप…

Parivesh
Rewa Vindhya Academy Controversy

Rewa Vindhya Academy Controversy : रीवा। 8 वर्षीय बच्ची के साथ हुई कथित मारपीट के 5 दिन बाद विंध्या एकेडमी पब्लिक स्कूल के प्रबंधन ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है, लेकिन सफाई देने की जगह उन्होंने पूरा ठीकरा बच्ची के पिता पर ही फोड़ दिया। स्कूल प्रबंधक राजपाल सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि “स्कूल में किसी भी तरह की मारपीट की घटना नहीं हुई। यह पूरा मामला बच्ची के घर का है, जिसे सोशल मीडिया में टीआरपी पाने के लिए नाटक की तरह पेश किया गया।”

Rewa Vindhya Academy Controversy : प्रबंधन ने गलियारे और गेट के सीसीटीवी फुटेज मीडिया को दिखाए, लेकिन जब पत्रकारों ने कक्षा के अंदर लगे कैमरों का फुटेज मांगा, तो वे चुप्पी साध गए। इसी से सवाल और गहराते जा रहे हैं।

READ MORE : Rewa Crime News : शराब पीने से इनकार पर युवक पर चाकू से हमला, जांघ में घुसेड़ी बोतल….

राजपाल सिंह ने यह भी स्वीकार किया कि अभिभावक की शिकायत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय की टीम जांच के लिए स्कूल पहुंची थी। हालांकि, सूत्रों के अनुसार, टीम के आने से पहले ही स्कूल प्रशासन ने छात्रों को सख्त हिदायत दी थी कि “वे जांच टीम के सामने इस घटना का कोई जिक्र न करें।”

स्कूल प्रबंधन के इस बयान ने अभिभावक और आमजन के बीच आक्रोश पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि यह तय हो सके कि गलती स्कूल की थी या सचमुच पिता ने कोई नाटक रचा था।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *