रीवा। Nishaanebaz.com-Rewa Molestation Violence: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भमरा से एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और इसका विरोध करने पर उसके परिवारजनों के साथ जानलेवा मारपीट की गई। आरोप है कि मनचलों ने पीड़िता की मां पर कुल्हाड़ी (टांगी) से प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि बीच-बचाव करने आए भाई को भी बेरहमी से पीटा गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
पीड़िता के अनुसार, घटना के समय वह अपने घर की रसोई में चाय बना रही थी, तभी गांव के ही दो मनचले पिछले दरवाजे से जबरन घर के भीतर घुस आए और उसके साथ अभद्रता व छेड़छाड़ करने लगे। युवती का शोर सुनकर जब उसकी मां और भाई उसे बचाने दौड़े, तो आरोपियों ने उन पर घातक हथियारों से हमला कर दिया। हमले में मां के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद से पीड़ित परिवार खौफ के साए में जीने को मजबूर है।
रीवा में युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मां और भाई से मारपीट, मां पर टांगी से हमले का आरोप; पीड़ित परिवार ने SP से लगाई न्याय की गुहार।
#RewaNews #MPNews #RewaPolice #CrimeNews #MadhyaPradesh #रीवा #मध्यप्रदेश #पुलिस #अपराध #न्याय https://t.co/5iCCHoePj8
— Nishaanebaz.com (@nishaanebaz_com) October 28, 2026
पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना की तुरंत शिकायत सेमरिया थाने में दर्ज कराने के बावजूद स्थानीय पुलिस द्वारा अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस की निष्क्रियता से निराश होकर पीड़िता और उसके परिजन न्याय तथा अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाने के लिए रीवा पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं। हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक स्थानीय पुलिस प्रशासन का आधिकारिक रुख सामने आना बाकी है।
क्षेत्रीय ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने इस वारदात पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की है। वहीं एसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित परिवार ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उन्हें न्याय नहीं मिला और दबंगों पर शिकंजा नहीं कसा गया, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।