Chhattisgarh DA News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ते (DA) की घोषणा का इंतजार है। इसी बीच छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर राज्योत्सव और दीपावली से पहले महंगाई भत्ते की घोषणा करने की मांग की है। संघ ने प्रदेश के करीब 4 लाख शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के हितों का हवाला देते हुए 1 जनवरी 2026 से देय महंगाई भत्ता एरियर्स सहित तत्काल स्वीकृत करने का आग्रह किया है।
त्योहारों से पहले घोषणा नहीं होने पर नाराजगी
मंत्रालयीन कर्मचारी संघ का कहना है कि राज्योत्सव और दीपावली जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर महंगाई भत्ते की घोषणा नहीं होने से कर्मचारियों के बीच निराशा और असंतोष की स्थिति बन रही है। संघ ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 1 जनवरी 2026 से देय महंगाई भत्ता जल्द घोषित किया जाए। साथ ही नियमानुसार बकाया राशि का एरियर्स सहित भुगतान भी सुनिश्चित किया जाए।
4 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को राहत की उम्मीद
संघ का मानना है कि महंगाई भत्ते पर समय रहते निर्णय होने से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को त्योहारों के दौरान आर्थिक राहत मिल सकती है। इससे शासन के प्रति उनका विश्वास भी मजबूत होगा।
Chhattisgarh DA News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जल्द निर्णय लेने की अपील
Chhattisgarh DA News: मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की मांग पर संवेदनशीलता से विचार करेंगे और राज्योत्सव तथा दीपावली से पहले महंगाई भत्ते को लेकर सकारात्मक निर्णय लेंगे। फिलहाल, महंगाई भत्ते की घोषणा और एरियर्स के भुगतान को लेकर कर्मचारियों की निगाहें सरकार के फैसले पर टिकी हैं।