CG Weather Alert: मौसम विभाग का अलर्ट, छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

0
271
CG Weather Alert

CG Weather Alert: रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मानसून की विदाई के साथ जहां गुलाबी ठंड ने दस्तक दी थी, वहीं शनिवार शाम राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। कई इलाकों में रविवार सुबह तक भी वर्षा का सिलसिला जारी रहा।

CG Weather Alert: मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में ठंड बढ़ने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। विभाग ने कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश की चेतावनी जारी की है।

 

READ MORE : Singrauli Crime : सिंगरौली में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गुस्से में व्यक्ति ने निकाली पिस्तौल

CG Weather Alert: रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद समेत 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।

CG Weather Alert: मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन और वज्रपात की भी चेतावनी दी है। लोगों से सावधानी बरतने, खुले स्थानों पर अधिक देर तक न रुकने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा जारी रह सकती है।

 

READ MORE: CG NEWS : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए खुशखबरी: रायपुर-दिल्ली के बीच दो नई फ्लाइटें आज से, अब रोजाना 25 फ्लाइटें होंगी संचालित

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here