Thursday, October 1, 2026
Home Chhattisgarh Dhamtari Murder : धारदार हथियार से युवक की हत्या, खून से लथपथ...

Dhamtari Murder : धारदार हथियार से युवक की हत्या, खून से लथपथ मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

Dhamtari Murder
Dhamtari Murder

Dhamtari Murder : धमतरी : धमतरी जिले के नगरी थाना क्षेत्र के ग्राम छिपली में रविवार को एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 34 वर्षीय सनी लहरे उर्फ सुयश लहरे के रूप में हुई है, जो ग्राम छिपली का ही निवासी था। युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

Dhamtari Murder : जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव देखा और तुरंत नगरी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए कई गहरे घाव पाए गए हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि उसकी हत्या बड़ी बेरहमी से की गई है।

 

READ MORE: CG Crime News : घुमाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, हवस मिटाने के बाद नाले में धकेला, आरोपी गिरफ्तार

 

Dhamtari Murder : फिलहाल हत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है। शव को नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंपा जाएगा।

Dhamtari Murder : नगरी थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है, जिसमें पारिवारिक विवाद, निजी रंजिश या अन्य कारण शामिल हैं। जल्द ही आरोपियों का सुराग मिलने की उम्मीद जताई गई है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here