Burhanpur News : बुरहानपुर में सरकारी स्कूल के शिक्षक पर आरोप, सूर्य नमस्कार की आड़ में बच्चों को नमाज सिखाने का मामला, निलंबित

0
106
Burhanpur News
Burhanpur News

Burhanpur News : बुरहानपुर : बुरहानपुर जिले के शाहपुर क्षेत्र के देवहारी ग्राम में शास.प्राथमिक शाला में शिक्षक अहमद तड़वी सूर्य नमस्कार की आड़ में विद्यार्थियों को नमाज पढ़ना सीखा रहे थे, जब इस बात का खुलासा हुआ तो पालकों ने इसकी शिकायत प्रभारी प्राचार्य और जिला शिक्षा अधिकारी को की ,इसके बाद शिक्षक अहमद तड़वी को निलंबित कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है.

Burhanpur News : बुरहानपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के देवहारी गांव की प्राथमिक सरकारी स्कूल में पदस्थ मुस्लिम शिक्षक अहमद तडवी पर स्कूल में आने वाले हिंदू समाज के बच्चों को सूर्य नमस्कार के नाम पर इस्लाम धर्म की उपासना नमाज सिखाने व पढाने का आरोप लगा है दरअसल दीपावली की छुट्टियों में जब स्कूल में पढने वाले बच्चे अपने घर में थे और घऱ में रहकर नमाज की तरह उपासना करते नजर आए तो पालक चिंतित हो गए जब पालकों ने पूछा यह उन्होने कहा से सीखा तो बच्चों ने बताया यह उन्हे अहमद तडवी सर ने सिखाया है.

 

READ MORE: Singrauli Crime : सिंगरौली में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गुस्से में व्यक्ति ने निकाली पिस्तौल

Burhanpur News : जिसकी पालकों ने स्कूल पहुंचकर प्रभारी प्राचार्य से शिकायत की शिकायत पर प्रभारी प्राचार्य ने जिला शिक्षा अधिकारी को इसकी जानकारी दी जिला शिक्षा अधिकारी ने जनशिक्षक को भेज कर मामले का पंचनामा बनाया सूचना मिलने पर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी भी गांव पहुंचे और पालकों से बच्चों से बात की जिसमें प्रतीत हुआ कि स्कूल में पदस्थ मुस्लिम समाज के शिक्षक सूर्य नमस्कार की आड में हिंदू बच्चों को नमाज पढना सिखा रहे है जो कि सीधे सीधे धर्मांतरण की तरफ प्रेरीत करने वाला कृत है हिंदू जागरण मंच ने आरोपित शिक्षक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की है मामले के मीडिया में आने के बाद जिला प्रशासन ने आरोपित शिक्षक को निलंबित कर जांच शुरू कर दी है.

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here