Thursday, August 20, 2026
Home Madhya Pradesh Indore M.P News : इंदौर में ट्रैफिक ट्रैफिक अफसर की गुंडागर्दी, युवक को...

M.P News : इंदौर में ट्रैफिक ट्रैफिक अफसर की गुंडागर्दी, युवक को लात मारते कैमरे में कैद

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर में ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी का विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर (SI) एक युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

6 सेकंड के वीडियो ने मचाया बवाल

वायरल हो रहा यह वीडियो महज 6 सेकंड का है, लेकिन इसमें ट्रैफिक SI बलराम सिंह तोमर की कथित करतूत साफ दिखाई दे रही है। वीडियो में वे एक व्यक्ति को लात मारते और अपशब्द कहते नजर आ रहे हैं।

रेडिसन चौराहे की घटना

बताया जा रहा है कि यह घटना इंदौर के व्यस्त रेडिसन चौराहे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मामूली बात पर गाड़ी थोड़ा आगे बढ़ने से SI का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने युवक के साथ सरेआम दुर्व्यवहार किया।

पुलिस की छवि पर उठे सवाल

इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि कानून का पालन करवाने वाले ही अगर इस तरह का व्यवहार करेंगे, तो आम जनता किस पर भरोसा करेगी।

जांच के दिए गए आदेश

मामला तूल पकड़ने के बाद DCP ट्रैफिक ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता और पूरी घटना की जांच की जा रही है, और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई की मांग तेज

घटना के बाद लोगों द्वारा संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। फिलहाल, यह मामला पुलिस महकमे के लिए चुनौती बन गया है और अब सभी की नजरें जांच रिपोर्ट और संभावित कार्रवाई पर टिकी हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here