CG NEWS: एनएमडीसी की ऐतिहासिक उपलब्धि पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने दी बधाई

CG NEWS: फकरे आलम खान/बचेली : एनएमडीसी लिमिटेड द्वारा वित्तीय वर्ष 2025–26 में अब तक का सर्वाधिक लगभग 54 मिलियन टन उत्पादन एवं 53 मिलियन टन प्रेषण दर्ज करना कंपनी के इतिहास में एक महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण उपलब्धि है। यह उपलब्धि उस लक्ष्य को साकार करती है, जो प्रथम दृष्टि में अत्यंत कठिन एवं लगभग असंभव प्रतीत होता था।

CG NEWS: इस उल्लेखनीय सफलता पर ऑल इंडिया एनएमडीसी रिटायर्ड एम्प्लाइज वेलफेयर फेडरेशन ने चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर के सक्षम एवं दृढ़ नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें तथा कंपनी के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

CG NEWS: फेडरेशन के महासचिव श्री एल. एम. सिद्दीकी ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल वर्तमान कर्मचारियों के समर्पण और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है, बल्कि यह समूचे एनएमडीसी परिवार, विशेषकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए भी अत्यंत गर्व का विषय है।

CG NEWS: उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि कंपनी का कुल राजस्व 30,000 करोड़ रुपये से अधिक होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो कंपनी को “महारत्न” का दर्जा प्राप्त करने की दिशा में सशक्त बनाता है।

CG NEWS: फेडरेशन ने विश्वास व्यक्त किया कि चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर के कुशल नेतृत्व में एनएमडीसी वर्ष 2030 तक 100 मिलियन टन उत्पादन के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को अवश्य ही प्राप्त करेगा। अंत में, फेडरेशन ने पुनः कंपनी के नेतृत्व, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories