Monday, August 24, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद कमजोर: नारायणपुर में 16 माओवादियों ने किया...

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद कमजोर: नारायणपुर में 16 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, सीएम साय बोले – अब बस्तर में विकास और विश्वास की बयार

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS: रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद लगातार कमजोर पड़ता जा रहा है। नारायणपुर जिले में आज 16 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस मौके पर कहा कि बस्तर अब बदल रहा है। यहां अब बंदूक और बारूद का धुआं नहीं, बल्कि विकास और विश्वास की बयार बह रही है।

 

CG NEWS: मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की “आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025” और “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” जैसे मानवीय अभियानों ने उन लोगों के दिलों में उम्मीद जगाई है, जो कभी लाल आतंक के रास्ते पर चले गए थे। आत्मसमर्पण करने वाले इन 16 माओवादियों पर कुल 48 लाख रुपये का इनाम घोषित था। अब ये सभी शांति, शिक्षा और सम्मानपूर्ण जीवन की नई राह पर अग्रसर हैं।

CG NEWS: मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य बस्तर के हर गांव तक विकास पहुंचाना है। उनकी सरकार की नीतियों पर जनता का विश्वास बढ़ा है और सुरक्षा बलों की प्रतिबद्धता ने बस्तर में स्थायी शांति की नींव रखी है। उन्होंने बताया कि पिछले 20 महीनों में कुल 1,837 माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौट चुके हैं। यह बदलाव इस बात का प्रमाण है कि “डबल इंजन सरकार” की नीतियां न केवल शांति स्थापित कर रही हैं, बल्कि बस्तर को प्रगति और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ा रही हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here