New Year 2026: जश्न या लत! नए साल पर रायपुरवाले पी गए 10 करोड़ से ज्यादा की शराब

रायपुर : साल 2026 का स्वागत देशभर में उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। छत्तीसगढ़ में भी लोगों ने नए साल के आगमन को धूमधाम से मनाया, लेकिन इस जश्न के बीच एक चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। राजधानी रायपुर में 31 दिसंबर की रात रिकॉर्ड तोड़ शराब बिक्री दर्ज की गई।
आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सिर्फ एक रात में रायपुर में 10 करोड़ 49 लाख रुपये से अधिक की शराब बिक गई।

पिछले साल के मुकाबले लाखों की बढ़ोतरी

New Year 2026:  31 दिसंबर 2025 की रात हुई शराब बिक्री ने पिछले वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वर्ष 2024 की तुलना में इस बार 38 लाख 69 हजार रुपये ज्यादा की बिक्री दर्ज की गई। खास बात यह रही कि इस बार विदेशी शराब की मांग में जबरदस्त उछाल देखने को मिला, जबकि देसी शराब की बिक्री में हल्की गिरावट दर्ज की गई।

66 शराब दुकानों से हुई ऐतिहासिक बिक्री

रायपुर शहर में संचालित 66 देसी और विदेशी शराब दुकानों से नए साल से ठीक पहले रिकॉर्ड बिक्री हुई। आबकारी विभाग के अनुसार, वर्ष 2025 में विदेशी शराब की बिक्री जहां 7 करोड़ 10 लाख रुपये के आसपास थी, वहीं 2026 के स्वागत में यह आंकड़ा और भी आगे निकल गया।

Read More : 8th Pay Commission Salary Hike: 2026 से बदलेगी केंद्र कर्मचारियों की सैलरी, जानें नए वेतन आयोग से क्या बदलेगा

बलौदाबाजार में दो दिन में 5 करोड़ की शराब

राजधानी के अलावा बलौदाबाजार जिला भी पीछे नहीं रहा। यहां 31 दिसंबर और 1 जनवरी को सिर्फ दो दिनों में करीब 5 करोड़ रुपये की शराब बिक्री हुई।
आंकड़ों के मुताबिक, 31 दिसंबर को 2 करोड़ 43 लाख रुपये, जबकि 1 जनवरी को 2 करोड़ 60 लाख रुपये की शराब बिकी।

सरगुजा में भी टूटा पुराना रिकॉर्ड

सरगुजा जिले में भी नए साल के जश्न ने आबकारी विभाग को चौंका दिया। जिले में कुल 9 शराब दुकानें हैं, जिनमें प्रीमियम दुकानें भी शामिल हैं। 31 दिसंबर की रात यहां 93 लाख 30 हजार 800 रुपये की शराब बिक्री दर्ज की गई, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा माना जा रहा है।

जश्न के साथ जिम्मेदारी पर सवाल

जहां एक ओर नए साल का जश्न लोगों के उत्साह को दर्शाता है, वहीं रिकॉर्ड शराब बिक्री सामाजिक जिम्मेदारी और स्वास्थ्य जागरूकता पर भी सवाल खड़े करती है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories