Thursday, August 20, 2026
Home Chhattisgarh Surguja Double Murder: घर में युवक और महिला के शव मिलने से...

Surguja Double Murder: घर में युवक और महिला के शव मिलने से सनसनी, पति पर हत्या का शक

Surguja Double Murder
Surguja Double Murder

Surguja Double Murder: सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिसरपानी में दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है। एक घर से युवक और महिला के शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस को महिला के पति पर हत्या का शक है। मृतकों की पहचान बेन्जे बड़ा और नईहारो मझवार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Surguja Double Murder: विवाद के बाद हत्या की आशंका

Surguja Double Murder: पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त की शाम बेन्जे बड़ा, नईहारो मझवार और उसका पति बाबूलाल मझवार एक मकान में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि तीनों ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया।

प्रारंभिक जांच में आशंका है कि विवाद के दौरान बाबूलाल मझवार ने फावड़े से अपनी पत्नी और युवक पर हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद से बाबूलाल फरार बताया जा रहा है।

मौके से मिले अहम साक्ष्य

Surguja Double Murder: घटना की जानकारी मिलने के बाद कमलेश्वरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की वजह और घटना का पूरा घटनाक्रम स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here