Kondagaon Collector News : माकड़ी: कलेक्टर ने जल जीवन मिशन और स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा; अनुपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस देने के निर्देश

VIKASH KHALKHO

Kondagaon Collector News : रोशन सेन – माकड़ी (26 फरवरी 2026): जिले की कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने गुरुवार को माकड़ी विकासखण्ड का व्यापक दौरा कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का निरीक्षण किया। हीरापुर और पीढ़ापाल जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में पहुँचकर उन्होंने ‘जल जीवन मिशन’ की सफलता जांची और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर पेयजल की उपलब्धता पूछी।

ग्रामीणों के घर पहुँचकर जांची पानी की धार कलेक्टर ने ग्राम पीढ़ापाल में ग्रामीण कचरू राम के घर जाकर स्वयं नल जल कनेक्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर यह सुनिश्चित किया कि पेयजल की आपूर्ति नियमित और निर्बाध रूप से हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें नियमित रूप से पानी मिल रहा है, जिस पर कलेक्टर ने अधिकारियों को भविष्य में भी आपूर्ति सुचारू रखने के निर्देश दिए।

शिक्षा और आंगनबाड़ी व्यवस्था पर फोकस निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्राथमिक शाला हीरापुर की व्यवस्थाएं देखीं। स्कूल परिसर में स्थित आंगनबाड़ी भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और तत्काल नए भवन निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने हेतु डीपीओ को निर्देशित किया। साथ ही, हीरापुर से झांकरपारा तक बन रही निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता बनाए रखने और उसे समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए।

स्वास्थ्य केंद्र में मिली अव्यवस्था, कर्मियों पर गाज कलेक्टर ने ग्राम जरण्डी के स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया, जहाँ स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित पाए गए स्वास्थ्य कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए कलेक्टर ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी स्टाफ को समय पर उपस्थित रहना अनिवार्य है।

निर्माणाधीन भवनों को जल्द पूरा करने के निर्देश जरण्डी में ही निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के कार्य में हो रही देरी को देखते हुए कलेक्टर ने उसे जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश संबंधित ठेकेदार और विभाग को दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, एसडीएम अजय उरांव और अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *