Monday, August 31, 2026
Home Chhattisgarh Mahtari Vandan Yojana Latest Update: इस दिन आएगी महतारी वंदन योजना की...

Mahtari Vandan Yojana Latest Update: इस दिन आएगी महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त, ऐसे चेक करें भुगतान की स्थिति

Mahtari Vandan Yojana Latest Update
Mahtari Vandan Yojana Latest Update

Mahtari Vandan Yojana Latest Update:रायपुर। छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाएं महतारी वंदन योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रही हैं। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है।

Mahtari Vandan Yojana Latest Update:सरकारी जानकारी के अनुसार, महतारी वंदन योजना की राशि आमतौर पर हर महीने की 1 से 10 तारीख के बीच जारी की जाती है। पिछली किस्त 7 मई को जारी की गई थी, जिसमें प्रदेश की 68 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में 642 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गई थी।

Mahtari Vandan Yojana Latest Update:इसी आधार पर उम्मीद की जा रही है कि अगली किस्त भी महीने के पहले सप्ताह में लाभार्थियों के खातों में जमा की जा सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

Mahtari Vandan Yojana Latest Update:ऐसे चेक करें खाते में पैसे आए या नहीं

यदि किस्त जारी होने के बाद आपके मोबाइल पर बैंक का मैसेज नहीं आया है, तो आप ऑनलाइन भी भुगतान की स्थिति देख सकते हैं।

महतारी वंदन योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
“आवेदन एवं भुगतान स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें।
अपना मोबाइल नंबर या पंजीयन क्रमांक दर्ज करें।
इसके बाद आपके आवेदन और भुगतान की पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।

लाभार्थी योजना के मोबाइल ऐप के माध्यम से भी भुगतान की स्थिति जांच सकते हैं।

Mahtari Vandan Yojana Latest Update:लाखों महिलाओं को मिल रहा लाभ

Mahtari Vandan Yojana Latest Update:महतारी वंदन योजना के जरिए राज्य की लाखों महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता मिल रही है। सरकार का कहना है कि इस योजना से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं और परिवार की आय बढ़ाने के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में भी आगे बढ़ रही हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here