Gharghoda Yoga Event: घरघोड़ा योगमय न्यायालय परिसर से कन्या शाला तक गूंजा ‘करेंगे योग, रहेंगे निरोग’ का संदेश

0
80

Gharghoda Yoga Event: गौरी शंकर गुप्ता\ घरघोड़ा । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर घरघोड़ा नगर में योग के प्रति जागरूकता और उत्साह का अनूठा वातावरण देखने को मिला। एक ओर तालुका विधिक सेवा समिति एवं जिला एवं अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में न्यायालय परिसर में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया, वहीं दूसरी ओर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शासकीय कन्या शाला घरघोड़ा में छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर योग के महत्व को आत्मसात किया।

न्यायालय परिसर में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

Gharghoda Yoga Event: तालुका विधिक सेवा समिति घरघोड़ा एवं जिला एवं अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित योग कार्यक्रम का नेतृत्व माननीय श्री अभिषेक शर्मा ने किया। कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ के सदस्य, न्यायालयीन अधिकारी-कर्मचारी एवं पैरालीगल वालंटियर्स बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Gharghoda Yoga Event: योग शिक्षिका विजया पंडा ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योग तनाव को कम करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और सकारात्मक जीवनशैली विकसित करने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

READ MORE: CG NEWS : बच्चों के हित में श्रेष्ठ रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों को दिया गया मीडिया फॉर चिल्ड्रन अवार्ड

Gharghoda Yoga Event: सभी प्रतिभागियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने का संकल्प लिया तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

कन्या शाला में छात्राओं ने सीखे योग के गुर

Gharghoda Yoga Event: इसी क्रम में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शासकीय कन्या शाला घरघोड़ा में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और प्रेरणादायक माहौल में मनाया गया।

Gharghoda Yoga Event: कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य हरीशचंद्र बेहरा एवं प्रधानपाठक अखिलेश कुमार मिश्रा द्वारा माँ छत्तीसगढ़ महतारी, माँ भारती और माँ शारदा के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर की गई।

Gharghoda Yoga Event: प्राचार्य श्री बेहरा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और स्वस्थ जीवन के लिए इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने सभी छात्राओं से नियमित योग करने का संकल्प भी दिलाया।

योगासन, प्राणायाम और अनुभवों की साझा प्रस्तुति

Gharghoda Yoga Event: विद्यालय की शिक्षिका मीना महंत एवं प्रधानपाठक अखिलेश कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से छात्राओं को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ योग क्रियाओं में भाग लिया और योग से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों को समझा।

Gharghoda Yoga Event: कार्यक्रम के दौरान उन छात्राओं ने भी अपने अनुभव साझा किए जो नियमित रूप से घरों में योगाभ्यास करती हैं। उनके अनुभवों ने अन्य छात्राओं को भी प्रेरित किया।

Gharghoda Yoga Event: शिक्षक विजय पंडा ने योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने और घर-घर तक योग का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया।

शिक्षकों, कर्मचारियों और पालकों की सक्रिय सहभागिता

Gharghoda Yoga Event: कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक पीला राम लहरे, तिलोक चक्रधारी, प्रमोद साहू सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों काशीराम टंडन, कमला चौहान और लोकेश्वरी सिदार का विशेष योगदान रहा।

Gharghoda Yoga Event: कार्यक्रम के दौरान छात्राओं, पालकों एवं कर्मचारियों को चने का वितरण भी किया गया। योगाभ्यास के बाद सभी ने सामूहिक रूप से “करेंगे योग, रहेंगे निरोग” का उद्घोष किया।

READ MORE: International Yoga Day: “स्वस्थ तन, स्वस्थ मन”; डॉ. राजेश पटेल ने घरघोड़ा के युवाओं और नागरिकों को दिया योग दिवस का न्योता

योग को जीवनशैली बनाने का लिया संकल्प

Gharghoda Yoga Event: दोनों आयोजनों में प्रतिभागियों ने यह संकल्प लिया कि वे नियमित योग करेंगे, अपने परिवार और समाज को भी योग के प्रति जागरूक करेंगे तथा स्वस्थ, संतुलित और निरोग जीवन की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

Gharghoda Yoga Event: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर घरघोड़ा में आयोजित ये कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली की ओर बढ़ता हुआ एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here