Raipur Central Jail : रायपुर सेंट्रल जेल में नवरात्रि पर 800 से ज्यादा कैदियों ने रखा उपवास, मां दुर्गा की भक्ति में लीन

Raipur Central Jail : रायपुर | नवरात्रि के अवसर पर रायपुर केन्द्रीय जेल में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। यहां 800 से अधिक कैदियों ने अपराध मुक्त समाज की कामना के साथ उपवास रखा है। सुबह-शाम मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जा रही है और भजन-कीर्तन के माध्यम से जेल परिसर में आध्यात्मिक माहौल बन गया है।

 

READ MORE : CG NEWS: 45 वर्षों से चली आ रही परंपरा -विकासखंड माकड़ी में श्रद्धा और भक्ति के साथ स्थापित हुई माता दुर्गा की प्रतिमा

Raipur Central Jail : विशेष बात यह रही कि जेल में ही बंद कुछ कैदी मूर्तिकारों ने मिट्टी से मां दुर्गा की तीन प्रतिमाएं तैयार कीं। इनमें से एक प्रतिमा महिला जेल में और दो पुरुष कैदियों के लिए स्थापित की गई हैं।

Raipur Central Jail : महिला जेल में 31 बंदियों ने तीन दिन का व्रत और 49 ने पूरे नौ दिन का उपवास रखा है। वहीं पुरुष जेल में 722 बंदियों ने नौ दिवसीय उपवास किया है।

Raipur Central Jail : जेल अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री ने बताया कि उपवास रखने वाले कैदियों के लिए दूध, केला, फल्ली दाना और गुड़ की विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन कैदियों के भीतर सकारात्मक सोच और आत्मिक संतुलन लाने में मदद करते हैं। जेल में प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती का पाठ, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से एक शांत, भक्तिमय और अनुशासित वातावरण बना हुआ है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Administrative Reshuffle: राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; EOW और ACB में 10 वरिष्ठ पुलिस अफसरों की नई तैनाती

Administrative Reshuffle: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (General...

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर में FCI गोदाम की दीवार ढही; 7 मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बची कई जानें

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर, सूरजपुर। मध्य भारत और छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories