निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के रीवा शहर में स्थित नवनिर्मित अनुविभागीय दंडाधिकारी (SDM) कार्यालय से एक विवादित मामला सामने आया है। आरोप है कि शनिवार देर रात कार्यालय परिसर में कर्मचारियों ने शराब पार्टी की।
इस दौरान SDM के रीडर धर्मेंद्र पटेल और दिलीप पाल जाम टकराते हुए कैमरे में कैद हो गए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया।
वीडियो बनाने वाले युवक से मारपीट का आरोप
बताया जा रहा है कि जब एक युवक ने कर्मचारियों की इस गतिविधि का वीडियो बनाना शुरू किया तो नशे में धुत कर्मचारियों ने उसके साथ झूमाझटकी और मारपीट की।पीड़ित युवक सूरज सोंधिया का आरोप है कि कर्मचारियों ने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया और बाद में मौके से फरार हो गए।
कार्यालय के कमरे में सजती थी महफिल
स्थानीय लोगों के अनुसार रात के समय कई बार काम की पेंडेंसी निपटाने के नाम पर कर्मचारी कार्यालय में रुकते हैं।आरोप है कि इसी दौरान कार्यालय के कमरा नंबर 10 में शराब की महफिल सजती थी, जिसमें कुछ पटवारी और अन्य कर्मचारी भी शामिल होते थे।
Read More : C.G Weather : युवाओं के लिए सुनहरा मौका! छत्तीसगढ़ के सरकारी महाविद्यालयों में 700 पदों पर भर्ती की तैयारी
घटना के बाद मौके से भागे कर्मचारी
घटना के दौरान माहौल बिगड़ने के बाद कार्यालय के कुछ कर्मचारी और भ्रत्य मौके से भाग निकले।इस मामले की जानकारी पीड़ित युवक ने SDM डॉ. अनुराग तिवारी को दी।
जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन
मामले की जानकारी मिलने के बाद SDM डॉ. अनुराग तिवारी कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले की जांच कराने की बात कही।उन्होंने कहा कि यदि जांच में कर्मचारी दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।











