फोटो प्रदर्शनी में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की झलक से प्रभावित हुए नागरिक।
राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी में नागरिकों का रहा विशेष रूझान
फोटो प्रदर्शनी में नि:शुल्क छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका, छत्तीसगढ़ में सुशासन के लिए नवाचार ब्रोसर, विकसित भारत की ओर बढ़ते कदम, छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पत्रिका का नि:शुल्क वितरण।
Rajnandgaon News : जिला शिक्षा अधिकारी ने पीएमश्री सेजेस डोंगरगांव का किया आकस्मिक निरीक्षण

Rajnandgaon News : हेमंत वर्मा/राजनांदगांव : राजनांदगांव कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। जिसके तहत जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल द्वारा पीएम स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय डोंगरगांव का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रार्थना स्थल पर सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई-लिखाई करने के लिए प्रोत्साहित किया और समय पर विद्यालय पहुंचने के लिए कहा। उन्होंने बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया। जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों की बैठक लेकर विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों के अभ्यास कराने तथा कमजोर बच्चों को चिन्हांकित कर उन…
राजनांदगांव छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सर्वेश्वरदास नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (म्यूनिसिपल स्कूल मैदान) राजनांदगांव में राज्योत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। राज्योत्सव के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा 25 वर्षों की प्रगति और विकास की गौरवशाली यात्रा को प्रदर्शित किया गया है। फोटो प्रदर्शन में प्रदेश एवं जिले में संचालित शासन…
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के राजनांदगांव जिला प्रवास के मद्देनजर पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य की अध्यक्षता में सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में एएसएल की बैठक आयोजित।
Rajnandgaon News : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 5 नवम्बर 2025 को राजनांदगांव जिला प्रवास के मद्देनजर पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में एएसएल की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान महापौर मधुसूदन यादव, कलेक्टर जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा एवं एएसएलआर रूपेश कुमार उपस्थित थे। पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के एक दिवसीय प्रवास में सुरक्षा एवं प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए समस्त आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित रकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में जानकारी ली।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कहा कि उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 5 नवम्बर 2025 को राजनांदगांव जिला प्रवास के दृष्टिगत आवश्यक तैयारी की जा रही है। उन्होंने हेलीपेड, कार्यक्रम स्थल में पेयजल, पार्किंग, रोड मैप, स्वास्थ्य परीक्षण टीम, फायर ब्रिगेड, मंच एवं बैठक व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान आवागमन बाधित नहीं होना चाहिए, इसके लिए समुचित व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कार्यक्रम में शामिल अन्य लोगों के लिए ड्यूटी पास जारी किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत डबल बैरिकेटिंग करने के लिए कहा। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कहा कि राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपस में समन्वय करते हुए कार्य करेंगे तथा सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने हेलीपेड, यातायात व्यवस्था, पार्किंग के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के लिए ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को पास समय पर जारी हो जाना चाहिए।
READ MORE : Kondagaon Murder Case : 18 महीने बाद मिली राहत हत्या के आरोप में जेल में बंद 4 आरोपी बरी…
बैठक में कोमल सिंह राजपूत, सौरभ कोठारी, भावेश बैद, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीटीएस गजेन्द्र यादव, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ एम भार्गव, एसडीएम राजनांदगांव गौतमचंद पाटिल, एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोराम, पद्मश्री पुखराज बाफना, अशोक मोदी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Latest YouTube Videos
Latest YouTube Shorts
Subscribe to our YouTube Channel
► SubscribeTopics
- Ambikapur
- Auto
- Bhilai
- Bhopal
- Bihar Election
- Bilaspur
- Business
- Chennai
- Chhattisgarh
- Crime
- Delhi
- Dewas
- Dhamtari
- Durg
- Dussehra
- Entertainment
- Gwalior
- Health
- Indore
- International
- Jabalpur
- Jagdalpur
- Jharkhand
- Jobs
- Khandwa
- Kolkata
- Korba
- Madhya Pradesh
- Mumbai
- National
- Property
- Raigarh
- Raipur
- Rajnandgaon
- Religious
- Review
- Rewa
- Sagar
- Sarkari Yojna
- Satna
- Sports
- Startup
- Top News
- Ujjain
- Weather Update
- YouTube
- परिश्रम
- संपादकीय
More
Popular Categories












