Raipur Police Action : रायपुर (06 मार्च 2026): राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ताजनगर में तलवार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डीसीपी सेंट्रल जोन के अनुसार, 5 मार्च को सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति इलाके में धारदार तलवार लेकर घूम रहे हैं और राहगीरों को आतंकित कर रहे हैं।
आरोपियों की पहचान: पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से जिन तीन आरोपियों को पकड़ा है, वे हैं:
-
अरबाज खान (24 वर्ष), निवासी- ताजनगर, पंडरी।
-
दुर्गेश साहू उर्फ जरहा (26 वर्ष), निवासी- काली नगर, पंडरी।
-
नंदन राय (40 वर्ष), निवासी- गांधीनगर, पंडरी।
पुलिस का रुख सख्त सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना की टीम मौके पर पहुंची और तीनों को तलवार के साथ हिरासत में ले लिया। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीसीपी सेंट्रल जोन ने स्पष्ट किया है कि राजधानी में इस तरह की गुंडागर्दी और आम नागरिकों को भयभीत करने की कोशिश करने वालों पर पुलिस प्रशासन भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रखेगा।










