Friday, February 13, 2026
28.1 C
Raipur

PhonePe IPO : फोनपे ने SEBI में फाइल किया IPO ड्राफ्ट, 1.5 बिलियन डॉलर जुटाने का लक्ष्य

नई दिल्ली : वॉलमार्ट की डिजिटल पेमेंट कंपनी फोनपे ने अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के लिए ड्राफ्ट डॉक्यूमेंट्स SEBI के पास फाइल कर दिए हैं। यह जानकारी रॉयटर्स ने 24 सितंबर को कंपनी प्रवक्ता के हवाले से दी।

कंपनी ने डॉक्यूमेंट्स कॉन्फिडेंशियल रूट से फाइल किए हैं, इसलिए फिलहाल आम लोगों के लिए डिटेल्स उपलब्ध नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फोनपे 15 बिलियन डॉलर (करीब ₹1.33 लाख करोड़) के वैल्यूएशन पर 1.5 बिलियन डॉलर (करीब ₹13,308 करोड़) जुटाने की योजना बना रही है।

PhonePe launches UPI international service for its users for payments in 5  countriesफोनपे ने SEBI, BSE और NSE के पास प्री-फाइल्ड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (PDRHP) दाखिल किया है।

Read News : CG NEWS : हाईकोर्ट ने खराब सड़कों पर जताई सख्ती, PWD और NHAI से जवाब तलब – जिम्मेदारों पर कार्रवाई के निर्देश

कुछ महत्वपूर्ण बातें:

  • अप्रैल 2025: फोनपे ने खुद को प्राइवेट से पब्लिक कंपनी में बदला।
  • दिसंबर 2022: कंपनी ने सिंगापुर से भारत में अपना मुख्यालय शिफ्ट किया।
  • इसके साथ ही कंपनी ने नॉन-पेमेंट बिजनेस को अलग सब्सिडियरी में बांट दिया।

फोनपे के IPO की लॉन्च डेट, प्राइस बैंड और शेयर इश्यू का विवरण अभी सार्वजनिक नहीं हुआ है। इसके शेयर BSE और NSE पर सूचीबद्ध होंगे।

Walmart-backed fintech major, PhonePe, has filed confidential papers with  SEBI ahead of IPO launchRead News : Chhindwara News : छिंदवाड़ा: मोयारी बंद खदान में मिट्टी धंसने से दो नाबालिगों की मौत, एक युवक गंभीर घायल

अन्य IPO अपडेट

अगस्त में SEBI ने स्पीकर और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट बनाने वाली कंपनी बोट के IPO को मंजूरी दी। बोट का IPO 2,000 करोड़ रुपए तक का हो सकता है और कंपनी की वैल्यूएशन लगभग 13,000 करोड़ रुपए के आसपास है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

M.P Crime : भोपाल सूटकेस कांड का खुलासा! पति ने ही की तीसरी पत्नी की हत्या

भोपाल: राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित कमला नगर...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds