Wednesday, April 1, 2026
36.1 C
Raipur

LoC पर 68 पाक लॉन्चपैड एक्टिव! 120 आतंकी घुसपैठ को तैयार… फिर ऑपरेशन सिंदूर की तैयारी

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाकों में आतंकियों की गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं। खुफिया एजेंसियों से मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार PoK में इस समय 68 आतंकवादी लॉन्चपैड सक्रिय हैं और 110–120 आतंकी भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश में जुटे हुए हैं। आने वाले कुछ हफ्तों में इन प्रयासों में और तेजी आ सकती है।

आतंकियों की हलचल बढ़ी
सूत्रों का कहना है कि भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने सभी सेक्टरों में निगरानी को और कड़ा कर दिया है। सेना और सुरक्षा बलों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी घुसपैठ की कोशिश को सीमा पर ही रोक दिया जाए। आतंकियों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए LoC के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं।

Read More : Smriti Mandhana का बड़ा ऐलान! Palash Muchhal के साथ शादी कैंसिल, लिखा भावुक पोस्ट

सीमा से सटे गांवों में भी सुरक्षा कड़ी
LoC के नजदीक बसे गांवों और अग्रिम चौकियों पर गश्त बढ़ा दी गई है। फील्ड यूनिट्स को अधिक सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध हरकत पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

काउंटर-इनफिल्ट्रेशन ग्रिड और मजबूत
घुसपैठ रोकने के लिए सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी काउंटर-इनफिल्ट्रेशन ग्रिड को अपग्रेड किया है।
अब सीमा पर निम्न सुविधाओं का विस्तार किया गया है—

  • नाइट विजन कैमरे
  • ड्रोन सर्विलांस
  • थर्मल और ग्राउंड सेंसर
  • अतिरिक्त पेट्रोलिंग
  • जवानों की बढ़ी तैनाती

इस हाई-टेक सुरक्षा व्यवस्था के चलते आतंकियों के लिए सीमा के पास पहुंचना भी मुश्किल हो गया है।

Read More : Babri Masjid Controversy : मुर्शिदाबाद के बाद अब इस राज्य में बाबरी मस्जिद स्मारक का एलान! BJP ने कहा “बाबर का नाम अस्वीकार्य”

BSF बोली—2025 में जीरो इनफिल्ट्रेशन का लक्ष्य
30 नवंबर को जम्मू स्थित BSF कैंपस में आयोजित वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में BSF जम्मू फ्रंटियर के IG शशांक आनंद ने बताया कि 2025 में BSF ने अब तक पाकिस्तान की 118 चौकियां तबाह की हैं।उन्होंने कहा—“सरकार ने हमें जीरो घुसपैठ का टारगेट दिया है, और हम इसे पूरा करेंगे।”

पाकिस्तान ने 72 से ज्यादा लॉन्चपैड शिफ्ट किए : BSF
BSF डीआईजी विक्रम कुंवर ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद BSF ने कई आतंकी लॉन्च पैड नष्ट किए, जिसके बाद पाकिस्तान ने 72 से अधिक टेरर लॉन्चिंग पैड बॉर्डर से दूर शिफ्ट कर दिए हैं।इनमें सियालकोट–जफ्फरवाल सेक्टर में 12 सक्रिय लॉन्चपैड, और अन्य इलाकों में करीब 60 लॉन्चपैड शामिल हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories