Monday, October 5, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore Crime : इंदौर में क्राइम ब्रांच की कार्रवाई: 11.90 ग्राम एमडी...

Indore Crime : इंदौर में क्राइम ब्रांच की कार्रवाई: 11.90 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार

Indore Crime
Indore Crime

Indore Crime : इंदौर : इंदौर क्राइम ब्रांच अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। वहीं मुखबिर की सूचना के आधार पर एक आरोपी को 11. 90 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है।

Indore Crime : दरअसल इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि दलाल बाग के पास अवैध मादक पदार्थ की तस्करी होना है। जिसे लेकर क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा वहां पर इलाका भ्रमण किया जा रहा था, इसी दौरान एक युवक क्राइम ब्रांच की टीम को संदिग्ध घूमता हुआ दिखाई दिया, जिसमें बाद टीम को देख युवक घबराने लगा, वही जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 11.90 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई है।

 

Indore Crime : जो उसने एक दो पहिया वाहन में छुपा कर रखी थी। जिसमें मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर उसे पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वही पकड़े गए आरोपी का नाम समीर हुसैन बताया जा रहा है। जो की बड़ा गणपति क्षेत्र का रहने वाला है। फिलहाल अब आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह ड्रग्स किस देने आया था।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here