Smriti Mandhana का बड़ा ऐलान! Palash Muchhal के साथ शादी कैंसिल, लिखा भावुक पोस्ट

0
315
smriti mandhana palak muchal
स्मृति मंधाना ने शादी रद्द की

नई दिल्ली : भारत की स्टार ओपनर और टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने अपनी निजी जिंदगी पर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। सोशल मीडिया में अपनी शादी को लेकर फैली खबरों के बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए पलाश मुछल के साथ होने वाली शादी को आधिकारिक रूप से रद्द करने की घोषणा की।

सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट—”यह मेरा निजी मामला”
स्मृति मंधाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में साफ कहा कि बीते कुछ हफ्तों में उनकी जिंदगी को लेकर बहुत सी अफवाहें फैलीं, इसलिए उन्हें स्पष्ट करना जरूरी लगा।
उन्होंने लिखा: “मैं एक निजी जीवन जीने वाली व्यक्ति हूं। लेकिन मैं यह स्पष्ट कर देना चाहती हूं कि शादी रद्द कर दी गई है। मैं चाहती हूं कि यह मामला यहीं समाप्त हो और सभी हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।”

उन्होंने दोनों परिवारों की निजता की रक्षा की अपील करते हुए कहा कि इस समय सभी को स्पेस देना जरूरी है।

Smriti Mandhana (11)

“देश का प्रतिनिधित्व करना ही मेरी पहली प्राथमिकता” — मंधाना

अपने पोस्ट में स्मृति ने आगे लिखा:”मेरे जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य हमेशा भारत का प्रतिनिधित्व करना रहा है। आगे भी इसी लक्ष्य के साथ मैदान पर पूरी ताकत से उतरती रहूंगी।”उन्होंने फैंस को समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और कहा—”यह आगे बढ़ने का समय है।”

Read More : Ind Vs SA : तीसरा वनडे बना सुपरथ्रिलर! कुलदीप–प्रसिद्ध का कहर, Team India के सामने 271 का लक्ष्य

किस वजह से टूटी शादी?
23 नवंबर 2025 को महाराष्ट्र के सांगली में मंधाना और संगीतकार पलाश मुछल की शादी तय थी। लेकिन इससे पहले:

  • मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना को अचानक हार्ट अटैक के लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया
  • पलाश मुछल भी तनाव और थकान से बीमार पड़ गए
  • समारोह को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया

इन परिस्थितियों के बाद अब मंधाना ने शादी रद्द करने का फैसला सार्वजनिक कर दिया।

क्रिकेट पर फोकस, निजी जिंदगी पर विराम
इस पूरे मामले के बाद क्रिकेट जगत और फैंस दोनों ने स्मृति को समर्थन दिया है।
उनका कहना है कि आने वाले वर्षों में वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम को और ऊंचाइयों तक ले जाने पर फोकस रखेंगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here