Tuesday, March 3, 2026
33.5 C
Raipur

Mukesh Ambani Income : रिलायंस से नहीं ली सैलरी, फिर भी मुकेश अंबानी की कमाई करोड़ों में – जानिए कैसे

Mukesh Ambani Income : एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी ने लगातार पाँचवें साल रिलायंस इंडस्ट्रीज से कोई सैलरी नहीं ली है। कोरोना महामारी के बाद 2020-21 से उन्होंने यह निर्णय लिया था कि जब तक कंपनी का प्रदर्शन पूरी तरह से सामान्य नहीं हो जाता, वे वेतन नहीं लेंगे। इस साल 2024-25 में भी उन्हें न तो वेतन मिला और न ही भत्ता या रिटायरमेंट से जुड़ा कोई लाभ।

Read More : CG CRIME : छत्तीसगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़े नाइजीरियन और दक्षिण अफ्रीकी साइबर ठग, ठगी का तरीका जानकर उड़ जाएंगे होश

मुकेश अंबानी की आय का प्रमुख स्रोत डिविडेंड है। उनके पास रिलायंस इंडस्ट्रीज के 1.61 करोड़ शेयर हैं। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए प्रति शेयर 5.50 रुपये का लाभांश घोषित किया है। इस आधार पर उन्हें करीब 8.85 करोड़ रुपये की आय सिर्फ डिविडेंड से हुई है। अंबानी का कहना है कि जब तक कंपनी और उसके विभिन्न कारोबार पूरी तरह से पुराने स्तर पर नहीं लौटते, वे वेतन नहीं लेंगे।

कंपनी की रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश अंबानी ने साल 2008-09 से 2019-20 तक अपनी सैलरी को 15 करोड़ रुपये सालाना तक सीमित रखा था। लेकिन कोरोना के बाद उन्होंने वेतन पूरी तरह छोड़ दिया। वे रिलायंस के प्रमोटर समूह की अन्य कंपनियों में भी हिस्सेदारी रखते हैं, जिनमें उनके पास कुल 664.5 करोड़ शेयर हैं। इन शेयरों के जरिए उन्हें सालाना लगभग 3655 करोड़ रुपये का डिविडेंड मिलता है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज में उनके चचेरे भाइयों निखिल मेसवानी और हितल मेसवानी को 2023-24 में क्रमश: 25.31 करोड़ और 25.42 करोड़ रुपये वेतन मिला था, जो 2024-25 में घटकर 25 करोड़ रुपये हो गया। वहीं कार्यकारी निदेशक पीएमएस प्रसाद की सैलरी 17.93 करोड़ से बढ़कर 19.96 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी के अन्य निदेशकों को भी विभिन्न लाभ दिए गए हैं।

Read More : Emergency Travel : अब ट्रेन पकड़ने से 15 मिनट पहले तक ले सकेंगे टिकट

मुकेश अंबानी के तीनों बच्चे – ईशा, आकाश और अनंत – अक्टूबर 2023 में बिना वेतन के बोर्ड में शामिल किए गए थे। उन्हें ‘सिटिंग फीस’ के तौर पर छह लाख रुपये और कमीशन के रूप में 2.27 लाख रुपये मिले हैं। अनंत अंबानी को अब कार्यकारी निदेशक की भूमिका दी गई है और उन्हें 10 से 20 करोड़ रुपये सालाना वेतन मिलने की संभावना है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Apple ने लॉन्च किया ‘सस्ता’ iPhone 17e और नया iPad Air M4, जानें कीमत और फीचर्स

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : टेक दिग्गज Apple ने अपनी...

CG NEWS : एनएमडीसी किरंदुल में दो दिवसीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट

CG NEWS : फकरे आलम खान/बैलाडीला किरंदुल : किरंदुल...

शादी के बाद विजय देवरकोंडा का बड़ा ऐलान! 44 स्कूलों के छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय...

Related Articles

Popular Categories