CG CRIME : छत्तीसगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़े नाइजीरियन और दक्षिण अफ्रीकी साइबर ठग, ठगी का तरीका जानकर उड़ जाएंगे होश

Sanjay Sahu
CG CRIME

CG CRIME : रायपुर/राजनांदगांव: विदेश से महंगे तोहफे और विदेशी मुद्रा भेजने का झांसा देकर भारतीय महिलाओं से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह को राजनांदगांव पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। साइबर सेल राजनांदगांव और चिचोला पुलिस चौकी की संयुक्त कार्रवाई में दो नाइजीरियन और एक दक्षिण अफ्रीकी मूल के तीन आरोपी जनकपुरी और उत्तम नगर, नई दिल्ली से पकड़े गए। तीनों को द्वारका कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर राजनांदगांव लाया गया।

CG CRIME : गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 25 मोबाइल फोन (14 एंड्रॉयड, 6 की-पैड, 5 बंद), 2 लैपटॉप, 5 एटीएम कार्ड और 32 सिम कार्ड जब्त किए गए हैं।

CG CRIME : ठगी का तरीका

CG CRIME : आरोपियों ने स्नैपचैट पर ‘Drkendrick24’ और ‘collins leo25’ नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर एक युवती से संपर्क साधा। उन्होंने खुद को अमीर विदेशी नागरिक बताया और युवती को विदेश से महंगे गिफ्ट व पाउंड भेजने की बात कही। फिर एयरपोर्ट कस्टम विभाग में पार्सल पकड़े जाने का बहाना बनाकर कस्टम क्लीयरेंस के नाम पर 1,23,700 रुपये की ठगी की गई। पीड़िता की शिकायत पर थाना छुरिया के अंतर्गत चिचोला चौकी में अपराध क्रमांक 105/2025, धारा 318(4), 3(5) बीएनएस व आईटी एक्ट की धाराओं 66(C), 66(D) के तहत मामला दर्ज किया गया।

CG CRIME : जांच और गिरफ्तारी

CG CRIME : एसपी मोहित गर्ग के निर्देशन में एएसपी राहुल देव शर्मा और एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में निरीक्षक विनय पम्मार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपियों की लोकेशन उत्तम नगर, नई दिल्ली में ट्रेस हुई। दिल्ली पुलिस के सहयोग से चाणक्य पैलेस और ओम विहार में छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार किया गया।

CG CRIME : गिरफ्तार आरोपी

1. स्टीफन उर्फ लक्की डेडन जो (30 वर्ष), मूल निवासी अमिनबो, आइवरी कोस्ट (दक्षिण अफ्रीका), वर्तमान पता – चाणक्य पैलेस, जनकपुरी, नई दिल्ली।

2. किंग्सले (35 वर्ष), मूल निवासी ओग्वु, अनंबरा, नाइजीरिया, वर्तमान पता – चाणक्य पैलेस, जनकपुरी, नई दिल्ली।

3. जॉर्ज चुक्चुमेका, मूल निवासी ओनित्शा, असाबा, नाइजीरिया, वर्तमान पता – ओम विहार, उत्तम नगर, नई दिल्ली।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *