Saturday, August 15, 2026
Home National Emergency Travel : अब ट्रेन पकड़ने से 15 मिनट पहले तक ले...

Emergency Travel : अब ट्रेन पकड़ने से 15 मिनट पहले तक ले सकेंगे टिकट

0
264

Emergency Travel : आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है, जिससे यात्रियों को अब आखिरी वक्त पर भी ट्रेन यात्रा की सुविधा मिल सकेगी। भारतीय रेलवे ने एक नई सुविधा शुरू की है जिसके तहत यात्री अब ट्रेन के रवाना होने से सिर्फ 15 मिनट पहले तक भी टिकट बुक कर सकते हैं। यह सुविधा अचानक यात्रा की योजना बनाने वाले या आपात स्थिति में यात्रा करने वालों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है।

Read More : Entertainment : 25 साल बाद लौटे ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, पहले ही हफ्ते में टीआरपी में धमाका

फिलहाल यह सुविधा दक्षिण रेलवे के तहत चलने वाली कुछ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में शुरू की गई है। इनमें वे ट्रेनें शामिल हैं जो तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों से होकर गुजरती हैं। रेलवे का कहना है कि इस सुविधा को चरणबद्ध तरीके से देशभर की अन्य वंदे भारत ट्रेनों और फिर सभी प्रमुख ट्रेनों में लागू किया जाएगा।

रेलवे के मुताबिक पहले जब ट्रेन एक स्टेशन से रवाना हो जाती थी, तो उसके अगले स्टेशनों पर यात्री टिकट नहीं ले पाते थे, भले ही ट्रेन में सीटें खाली ही क्यों न हों। इससे न सिर्फ यात्रियों को असुविधा होती थी, बल्कि रेलवे को भी राजस्व का नुकसान झेलना पड़ता था। अब इस नई सुविधा के ज़रिए सीटों का बेहतर उपयोग हो सकेगा और यात्रियों को भी अधिक विकल्प मिलेंगे।

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यात्री IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं। बुकिंग प्रक्रिया सामान्य टिकट जैसी ही है और कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। ट्रेन के प्रस्थान से 15 मिनट पहले तक टिकट की उपलब्धता देखकर ऑनलाइन या स्टेशन काउंटर से टिकट लिया जा सकता है।

Read More : CRIME NEWS: बुरहनपुर जिले में अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी कारणवश यात्रा की योजना रद्द करनी पड़े तो मौजूदा रिफंड और कैंसिलेशन पॉलिसी के अनुसार रिफंड मिलेगा। यह सुविधा खासकर उन यात्रियों के लिए उपयोगी है जो अचानक यात्रा करते हैं, जैसे मेडिकल इमरजेंसी, बिजनेस ट्रैवल या स्टूडेंट्स की शॉर्ट नोटिस पर यात्रा। इससे लाखों यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here