गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा : वार्ड क्रमांक 5 में नवरात्रि के अवसर पर मंदिर में लाइट लगाने के दौरान एक युवक साहिल बर्मन (पिता: ब्रिज बर्मन, निवासी वार्ड 4, घरघोड़ा) अनजाने में 11 केवी विद्युत तार की चपेट में आ गया। तेज करंट लगते ही साहिल झुलस गया और मौके पर ही गिर पड़ा।
Read News : Homage : सीएम मोहन यादव ने शहीद शंकर शाह-रघुनाथ शाह को दी श्रद्धांजलि, कहा उनकी वीर गाथा हमेशा रहेगी याद
स्थानीय लोगों की मदद से उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घरघोड़ा पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।









