Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Homage : सीएम मोहन यादव ने शहीद शंकर शाह-रघुनाथ शाह को दी...

Homage : सीएम मोहन यादव ने शहीद शंकर शाह-रघुनाथ शाह को दी श्रद्धांजलि, कहा उनकी वीर गाथा हमेशा रहेगी याद

0
174

जबलपुर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को माल गोदाम चौक स्थित बलिदान स्थल पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि 1857 की क्रांति के महानायक शंकर शाह और उनके पुत्र रघुनाथ शाह ने अंग्रेजों की क्रूर हुकूमत के खिलाफ जो साहस और देशभक्ति दिखाई, वह आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने कहा, “जब इन वीरों को तोपों से उड़ाने की धमकी दी गई, तब भी उनका साहस और देश के प्रति समर्पण जरा भी कम नहीं हुआ। वे निर्भीक होकर खड़े रहे और अपने प्राणों का बलिदान दे दिया।”

मुख्यमंत्री ने शहीदों द्वारा लिखी गई कविताओं और उनके बलिदान को याद करते हुए बताया कि यह पीढ़ियों को देशभक्ति की भावना से जोड़ने का एक अनमोल स्रोत है।

सीएम मोहन यादव ने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके योगदान और वीर गाथाओं से प्रेरणा ले सकें।

Share The News
Previous articleरश्मिका मंदाना की अधूरी मोहब्बत : पहले इस हीरो संग हुई थी सगाई….
Next articleCG News : नवरात्रि पर मंदिर में लाइट लगाने के दौरान हादसा, रायगढ़ के साहिल बर्मन की झुलसकर मौत
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here