HomeChhattisgarhincendiarism : सनसनीखेज खुलासा : रायपुर के संजय नगर में मकानों और...

incendiarism : सनसनीखेज खुलासा : रायपुर के संजय नगर में मकानों और वाहनों में आग लगाने वाला निकला बालक 

Date:

Related stories

incendiarism : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर स्थित सतनामीपारा में हुई आगजनी की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में जो तथ्य सामने आया है, वह बेहद चौंकाने वाला है: इस पूरी घटना को किसी गैंग या अपराधी ने नहीं, बल्कि केवल एक 10 वर्षीय बालक ने अंजाम दिया था। पुलिस ने विधि के साथ संघर्षरत इस नाबालिग को पूछताछ के बाद कार्रवाई के तहत अभिरक्षा में ले लिया है।

Read More : Drug Network : ड्रग्स मनी का पहाड़ : जेल से संचालित ड्रग नेटवर्क का खुलासा, 22 घंटे चली कैश की गिनती

incendiarism : रातभर लगी रही थी आग, मची थी दहशत

घटना 8 से 9 नवंबर 2025 की दरम्यानी रात की है। सतनामीपारा इलाके में अचानक कई स्थानों पर एक साथ आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया था। अज्ञात व्यक्ति द्वारा कई मकानों, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा और दोपहिया वाहनों में आग लगाने की इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी थी। रातभर फायर ब्रिगेड की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन इस दौरान कई वाहनों को भारी नुकसान हुआ था।

incendiarism : ‘जिज्ञासावश और शरारतन’ लगाई आग

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तुरंत जांच के निर्देश दिए। टिकरापारा थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों से सूचना जुटाई। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि इलाके में रहने वाला एक 10 वर्षीय बालक रात के समय संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा था।

Read More : Fake Loan Scam : श्रीराम फाइनेंस कॉर्पोरेशन में बड़ा घोटाला — ₹1.30 करोड़ के फर्जी लोन से मचा हड़कंप

पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर बालक ने स्वीकार किया कि आगजनी की पूरी वारदात उसी ने की थी। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि बालक ने किसी पुरानी रंजिश या सुनियोजित साजिश के तहत नहीं, बल्कि “जिज्ञासावश और शरारतन” इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि घटना में किसी भी वयस्क व्यक्ति की संलिप्तता नहीं पाई गई है।

incendiarism : मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण की तैयारी

पुलिस ने बताया कि विधि के साथ संघर्षरत बालक से बाल न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया के अनुरूप की जाएगी।

फिलहाल, पुलिस बालक के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह ऐसी हरकत क्यों करने लगा। पुलिस मानसोपचार विशेषज्ञ की मदद से उसके मानसिक स्वास्थ्य का भी परीक्षण कराने की तैयारी कर रही है।

इस खुलासे के बाद स्थानीय नागरिक जहां एक ओर राहत महसूस कर रहे हैं, वहीं इस घटना ने समाज में बाल संरक्षण और अभिभावकीय निगरानी पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रायपुर पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें और किसी भी असामान्य व्यवहार की स्थिति में तुरंत सलाह और सहायता लें।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here