Mahasamund Road Accident : NH-53 पर स्पोर्ट बाइक की ट्रक से भिड़ंत, आरंग के दो युवकों की दर्दनाक मौत

Parivesh
Mahasamund Road Accident

महासमुंद। Mahasamund Road Accident : गुरुवार देर रात नेशनल हाइवे-53 पर एक भीषण सड़क हादसे में स्पोर्ट बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा तुमगांव थाना क्षेत्र में शेरे पंजाब होटल के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सामने चल रहे ट्रक में जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई और दोनों युवकों की मौके पर ही जान चली गई।

Mahasamund Road Accident : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक और ट्रक दोनों घोड़ारी से तुमगांव की ओर आ रहे थे, इसी दौरान बाइक ट्रक के पीछे से टकरा गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

हालांकि मृतकों की पहचान अभी आधिकारिक रूप से नहीं हो पाई है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों युवक आरंग के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने ट्रक और चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे ने एक बार फिर रफ्तार और लापरवाही की कीमत पर दो घरों को उजाड़ दिया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *