Apple ने लॉन्च किया ‘सस्ता’ iPhone 17e और नया iPad Air M4, जानें कीमत और फीचर्स

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : टेक दिग्गज Apple ने अपनी अपडेटेड 17 सीरीज के तहत नया iPhone 17e भारत समेत वैश्विक बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसके साथ कंपनी ने M4 प्रोसेसर से लैस नया iPad Air भी पेश किया है। दोनों डिवाइस 4 मार्च शाम 7:45 बजे से प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध होंगे, जबकि इनकी बिक्री 11 मार्च से शुरू होगी।

iPhone 17e: डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी में सुधार

iPhone 17e में फ्रंट पर Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन दी गई है, जो पहले के मुकाबले अधिक मजबूत बताई जा रही है। बैक पैनल पर मैट फिनिश दी गई है, जिससे फोन हाथ में बेहतर ग्रिप देता है। इसमें USB Type-C पोर्ट और डेडिकेटेड एक्शन बटन शामिल है। यह सॉफ्ट पिंक, सफेद और काले रंग में उपलब्ध होगा।

परफॉर्मेंस: नया A19 चिपसेट

फोन में 3nm तकनीक पर बना A19 चिपसेट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसका CPU iPhone 11 की तुलना में दोगुना तेज है। गेमिंग के लिए हार्डवेयर एक्सेलरेटेड रे ट्रेसिंग सपोर्ट भी मिलता है।

कैमरा और डिस्प्ले फीचर्स

iPhone 17e में 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1200 nits है। कैमरा की बात करें तो इसमें 48MP का फ्यूजन रियर कैमरा है, जो 2x ऑप्टिकल क्वालिटी जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए Face ID सपोर्ट वाला फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Read More : शादी के बाद विजय देवरकोंडा का बड़ा ऐलान! 44 स्कूलों के छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप

बैटरी और सॉफ्टवेयर

यह डिवाइस MagSafe और Qi2 वायरलेस चार्जिंग (15W) सपोर्ट करता है। USB-C के जरिए 30 मिनट में 50% तक चार्ज होने का दावा किया गया है। यह लेटेस्ट iOS 26 पर चलता है, जिसमें कॉल स्क्रीनिंग और लाइव ट्रांसलेशन जैसे Apple Intelligence फीचर्स शामिल हैं।

iPad Air M4: ज्यादा पावर और मेमोरी

नए iPad Air में 8-कोर CPU और 9-कोर GPU वाला M4 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी के अनुसार यह 3D रेंडरिंग में M1 मॉडल से चार गुना तेज है। बेस वेरिएंट में 12GB यूनिफाइड मेमोरी और 120GB/s मेमोरी बैंडविड्थ मिलती है।

iPadOS 26 के साथ इसमें बेहतर विंडो मैनेजमेंट और AI फीचर्स दिए गए हैं। 16-कोर न्यूरल इंजन के जरिए इमेज प्रोसेसिंग और वीडियो एडिटिंग जैसे टास्क पहले से अधिक तेज होंगे।

कीमत

iPhone 17e और iPad Air की शुरुआती कीमत 64,900 रुपये रखी गई है। iPhone 17e का बेस मॉडल 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जो पिछले मॉडल से दोगुनी स्टोरेज प्रदान करता है। Apple के इन नए प्रोडक्ट्स को प्रीमियम फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में मजबूत विकल्प माना जा रहा है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Administrative Reshuffle: राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; EOW और ACB में 10 वरिष्ठ पुलिस अफसरों की नई तैनाती

Administrative Reshuffle: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (General...

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर में FCI गोदाम की दीवार ढही; 7 मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बची कई जानें

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर, सूरजपुर। मध्य भारत और छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories