निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मिडल ईस्ट की धरती एक बार फिर तनाव के साए में है और इस बार खतरे के संकेत जमीन से नहीं, बल्कि आसमान से मिल रहे हैं। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और संभावित सैन्य टकराव की आशंका ने अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। यूरोप की प्रमुख एयरलाइंस द्वारा अचानक उड़ानें रद्द किए जाने से वैश्विक यात्रियों में चिंता बढ़ गई है।
Air France और KLM ने उड़ानें कीं रद्द
फ्रांस की एयरलाइन Air France और नीदरलैंड की KLM ने इजरायल, दुबई और सऊदी अरब के लिए वीकेंड की सभी उड़ानें कम से कम रविवार तक रद्द कर दी हैं। दोनों कंपनियों ने इस फैसले के पीछे क्षेत्र में बढ़ते सुरक्षा तनाव और सैन्य गतिविधियों का हवाला दिया है।
Air France और KLM एक ही होल्डिंग कंपनी Air France-KLM Group के तहत संचालित होती हैं। कंपनियों का कहना है कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Read More : Indore News: इंदौर में क्रिश्चियन कॉलेज की 400 करोड़ की जमीन सरकारी घोषित, प्रशासन ने कब्जे के दिए निर्देश
Lufthansa ग्रुप ने और सख्त कदम उठाए
जर्मनी की दिग्गज विमानन कंपनी Lufthansa Group ने इससे भी कड़ा फैसला लिया है। लुफ्थांसा के साथ-साथ इसकी सहयोगी एयरलाइंस— SWISS, Austrian Airlines, Brussels Airlines और Eurowings—
ने इजरायल के लिए अपनी सभी नाइट फ्लाइट्स जनवरी के अंत तक रद्द कर दी हैं।
आने वाले 48 घंटे क्यों हैं अहम?
विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले 48 घंटे मध्य पूर्व के लिए बेहद निर्णायक हो सकते हैं। यदि ईरान-अमेरिका तनाव और बढ़ता है, तो आशंका है कि खाड़ी देशों का हवाई संपर्क अस्थायी रूप से वैश्विक नेटवर्क से प्रभावित हो सकता है।
अब तक कोई आधिकारिक चेतावनी नहीं
दिलचस्प बात यह है कि अब तक न तो यूरोपीय विमानन नियामकों और न ही इजरायली एविएशन अथॉरिटी ने कोई औपचारिक सुरक्षा चेतावनी जारी की है।इजरायल डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने भी स्पष्ट किया है कि आम नागरिकों के लिए सुरक्षा दिशा-निर्देशों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।फिलहाल एयरलाइंस हालात पर करीबी नजर बनाए हुए हैं और सुरक्षा स्थिति के आधार पर आगे के फैसले लिए जाएंगे।











