MD drugs racket : छिंदवाड़ा में एमडी ड्रग्स सप्लाई रैकेट का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार — मुख्य सप्लायर फरार

MD drugs racket :  अंकित वाईकर/छिंदवाड़ा : छिंदवाड़ा जिले में बढ़ते सूखे नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एमडी ड्रग्स बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अजय पांडे और एएसपी आशीष खरे के निर्देशन में देहात थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर दो तस्करों को गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य सप्लायर नौशाद शेख और उसका साथी फरार बताए जा रहे हैं।

एएसपी आशीष खरे ने बताया कि गांगीवाड़ा रिंग रोड स्थित रोहना बायपास पर बिना नंबर की एक्टिवा लेकर दो युवक संदिग्ध रूप से ग्राहकों की तलाश कर रहे थे। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत की टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने —

  • आरोपी अतीक अहमद से 6 ग्राम 57 मिलीग्राम

  • आरोपी आदिल शेख से 7 ग्राम 05 मिलीग्राम
    एमडी पाउडर बरामद किया।

MD drugs racket :   साथ ही एक बिना नंबर की होंडा एक्टिवा और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे नागपुर से एमडी पाउडर लाते थे और सिंगोड़ी के नौशाद शेख के साथ मिलकर छिंदवाड़ा शहर में सप्लाई करते थे। पुलिस लगातार फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

देहात पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/22 व 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

MD drugs racketइस कार्रवाई में निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत, सउनि संदीप सिंह राजपूत, आरक्षक सौरभ बघेल, बृजेश पाल, साइबर सेल के प्रआर नितिन, आरक्षक आदित्य और अंकित शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories