G-20 Summit : मानव-केन्द्रित AI के वैश्विक ढांचे की पीएम मोदी ने की मांग

VIKASH KHALKHO

जोहान्सबर्ग। G-20 लीडर्स समिट के तीसरे सत्र “सभी के लिए फेयर और जस्ट फ्यूचर : क्रिटिकल मिनरल्स, डिसेंट वर्क, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक समुदाय से ऐसी तकनीक विकसित करने की अपील की, जो फाइनेंस-ड्रिवन और एक्सक्लूसिव न होकर ह्यूमन-सेंट्रिक, समावेशी और ओपन-सोर्स हो।Image

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने वाले समय में मानव जीवन, रोजगार और अर्थव्यवस्था पर निर्णायक प्रभाव डालेगी, इसलिए आवश्यक है कि इसके लिए दुनिया एक साझा और सुरक्षित नीति बनाए। उन्होंने ट्रांसपेरेंसी, मानव निगरानी (Human Oversight), सुरक्षा-आधारित डिज़ाइन और गलत उपयोग की रोकथाम को केंद्र में रखते हुए एक वैश्विक AI कॉम्पैक्ट बनाने का प्रस्ताव रखा।

उन्होंने यह भी कहा कि AI और उभरती तकनीकों का लाभ दुनिया के हर नागरिक तक पहुंचे, न कि कुछ देशों या कारपोरेट समूहों तक सीमित रहे।Image

G-20 समिट को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने टैलेंट मोबिलिटी के लिए वैश्विक फ्रेमवर्क तैयार करने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि भविष्य-तैयार अर्थव्यवस्था के लिए देशों के बीच कौशल और मानव-संसाधनों का सुचारु आदान-प्रदान बेहद जरूरी है।Image

प्रधानमंत्री के संबोधन में यह संदेश स्पष्ट था कि भारत ऐसी तकनीक का पक्षधर है जो मानवता के हितों की रक्षक हो, असमानता न बढ़ाए बल्कि अवसरों का विस्तार करे।

सेशन के दौरान PM मोदी के इन विचारों की झलकियां समिट में उपस्थित राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधियों ने भी ध्यानपूर्वक सुनीं, जिससे डिजिटल गवर्नेंस और AI सुरक्षा पर वैश्विक स्तर पर सहमति विकसित होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *