Gwalior News: सिंध नदी पूरी तरीके से अपने ऊफान पर, बाढ़ प्रभावित गांव से प्रशासन ने किया लगभग 250 ग्रामीणों को रेस्क्यू

Gwalior News: ग्वालियर /भूपेन्द्र भदौरिया :डबरा अनुविभाग से निकली सिंध नदी पूरी तरीके से अपने ऊफान पर आ चुकी है। बुधवार देर शाम को डबरा क्षेत्र के पिछोर के पास स्थित सिली सिलेठा गांव में बाढ़ की स्थिति बन गई। प्रशासन को जैसे ही जानकारी लगी कि गांव पानी से चारों तरफ से घिर चुका है तो एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और करीब 250 लोगों का रेस्क्यू किया। फिलहाल रात हो जाने के कारण टीम ने रेस्क्यू को रोका है। गुरुवार सुबह से फिर रेस्क्यू का कार्य प्रारंभ होगा।

 

READ MORE: Stock Market Profits : गिरते शेयर बाजार में कहां लगाएं पैसा? ये रणनीति बना सकती है फ्यूचर सिक्योर…

Gwalior News: वही पर बतादे कि कैचमेंट एरिया में हो रही अत्यधिक बारिश के कारण मणि खेड़ा, अटल सागर सहित हरसी बांध पानी से लबालब भर चुके हैं। जिस कारण उनके गेट खुले तो सिंध नदी पूरी तरीके से ऊफान पर आ गई। बुधवार देर शाम को डबरा क्षेत्र के गिजौर्रा थाना क्षेत्र में आने वाले सिली सिलेठा गांव जिसके पास से सिंध नदी निकली हुई है।

Gwalior News: वह सिंध नदी के ऊफान पर आने से पानी से चारों तरफ से गांव घिर गया और गांव में बाढ़ की स्थिति बन गई। इसके बाद पंचायत के सरपंच ने बाढ़ की जानकारी प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही डबरा एसडीएम दिव्यांशु चौधरी, पिछोर तहसीलदार पूजा यादव, एसडीआरएफ के प्लाटून कमांडर सौरव भदोरिया सहित अन्य प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और लोगों को रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ की टीम ने काम शुरू किया। रात हो जाने तक एसडीआरएफ की टीम ने करीब गांव से 250 लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचा दिया है। फिलहाल रात अधिक हो जाने के कारण रेस्क्यू टीम ने रेस्क्यू का कार्य रोक दिया है।

 

READ MORE : CG NEWS: बचेली में नशे का बढ़ता जाल, चोरों के हौसले बुलंद: घरों में सेंधमारी से दहशत, पुलिस पर उठ रहे सवाल

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories