गोवा : भारत के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शुमार गोवा अब एक नई धार्मिक पहचान जोड़ने जा रहा है। बीच, नाइट लाइफ और खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के लिए प्रसिद्ध गोवा अब भगवान श्रीराम की दुनिया की सबसे ऊँची प्रतिमा का घर बनने वाला है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ऐतिहासिक प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
सबसे ऊंची 77 फीट की भगवान श्रीराम प्रतिमा
गोवा में स्थापित होने जा रही भगवान श्रीराम की प्रतिमा कुल 77 फीट ऊंची है, जो इसे विश्व में सबसे ऊंची राम प्रतिमा बनाती है। यह प्रतिमा पूरी तरह कांस्य (Bronze) से निर्मित है और इसकी दिव्यता व सौम्यता किसी भी दर्शक को आकर्षित करेगी। प्रतिमा में भगवान श्रीराम को हाथ में धनुष-बाण के साथ दर्शाया गया है।
इस भव्य मूर्ति को मशहूर मूर्तिकार राम सुतार के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है। वही राम सुतार जिन्होंने गुजरात में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी डिजाइन किया था।
Read More : Cafe Firing Case : कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग का शूटर पकड़ाया, दिल्ली से बंधु मान सिंह गिरफ्तार
ऐतिहासिक 550 साल पुराने मठ में होगा अनावरण
यह प्रतिमा दक्षिण गोवा स्थित श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाली जीवत्तम मठ में स्थापित की गई है। इस मठ के आज 550 वर्ष पूरे हो रहे हैं, जिसके उपलक्ष्य में इस विशाल प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा है।
यह मठ गौड़ सारस्वत ब्राह्मण वैष्णवों का प्रथम मठ माना जाता है और द्वैत संप्रदाय का पालन करता है, जिसकी स्थापना 13वीं शताब्दी में जगद्गुरु माधवाचार्य ने की थी। मठ का मुख्यालय कुशावती नदी के तट पर स्थित पर्तगाली नामक छोटे कस्बे में स्थित है।
Read More : Ind Vs SA ODI : रायपुर में 3 दिसंबर का भारत‑साउथ अफ्रीका वनडे, ऑनलाइन टिकट बुकिंग आज शाम 5 बजे से
रामायण थीम पार्क और संग्रहालय भी बनेगा
प्रतिमा के साथ-साथ गोवा में एक शानदार रामायण थीम पार्क और राम संग्रहालय का भी निर्माण किया जा रहा है। इससे गोवा धार्मिक पर्यटन का एक बड़ा केंद्र बनने जा रहा है।











